सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ही परिवारों में इस शादी की तैयारियां खूब जोरों-शोरों से की जा रही हैं। जल्दी ही सोनम के हाथों में मेहंदी रचने वाली है और हल्दी भी चढ़ेगी लेकिन इस बीच उन्होंने खुद को यौन उत्पीड़न का शिकार बताकर सबको हैरान कर दिया है।
शानो शौकत और सारे ऐशोआराम के बीच पली बढ़ी सोनम टीन एज में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक शो के दौरान किया। उन्होंने बताया कि कैसे जब वह 13 साल की थी, तो मॉल में घूमते वक्त एक शख्स मेरे पीछे से आया और मुझसे छेड़छाड़ की। इस घटना को मैं आज तक भूला नहीं पाई हूं। यह बात बताकर वह रोने लगीं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि सोनम कपूर एकमात्र बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा है...
विज्ञापन
2 of 7
bipasa
बड़े पर्दे पर अपने बोल्ड रोल की वजह से सुर्खियों में रही एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। वह अपनी फिल्म 'राज-3' के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद में थीं। इस दौरान प्रमोशन के कार्यक्रम में एक शख्स ने उनकी स्कर्ट खिंचकर उतारने की कोशिश की। हालांकि वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाया, लेकिन बिपाशा अपने साथ हुई इस घटना के बाद काफी घबरा गई थीं।
विज्ञापन
3 of 7
KATRINA KAIF
- फोटो : SELF
साल 2005 में बॉलीवुड की 'कैट' यानी कैटरीना कैफ कोलकाता में एक दुर्गा पूजा में गई थीं। इस बात की खबर फैलते ही उस पंडाल में फैंस की भीड़ बड़ी संख्या में जमा हो गई। भीड़ इतनी अधिक हो गई थी कि वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके शरीर के कुछ हिस्सों को छुआ। इस बात की शिकायत उन्होंने क्रार्यक्रम के आयोजकों से भी की थी।
4 of 7
gauhar khan
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान के साथ तो एक रियलिटी में बड़ी ही अजीबो-गरीब घटना घटी थी। गौहर इंडियाज रॉ स्टार की शूटिंगं मुंबई में कर रही थीं, इस दौरान एक शख्स ने उन्हें जोर का चांटा मार दिया था। बाद में उस शख्स को वहां खड़े बाउंसर ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। हमलावर ने थप्पड़ मारने की वजह बताई थी कि गौहर एक मुस्लिम है और एक मुस्लिम होने के कारण उसके कपड़े सही नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 7
sushmita sen
एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी यौन उत्पीड़न का दंश झेल चुकी हैं। सुष्मिता ने बताया था कि वह पुणे के एक ज्वेलरी स्टोर का इनोग्रेशन करने गई थीं। इस बीच वहां मौजूद भीड़ में से कुछ लोगों ने मेरे शरीर को छुआ।
विज्ञापन
6 of 7
Minisha Lamba
एक्ट्रेस मिनिषा लांबा भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। लांबा ने बताया कि वह गोवा के एक बीच पर अपना फोटोशूट करा रही थीं कि इस बीच वहां कुछ लोग आते हैं और मुझे टच करने की कोशिश करते हैं। शायद उन लोगों ने शराब पी रखी थी लेकिन मुझे यह सब देखकर बहुत गुस्सा आया था।
कई बॉलीवुड फिल्मों में बोल्ड रोल निभा चुकीं कोएना मित्रा एक बार फाइव स्टार होटल में न्यू ईयर की पार्टी में परफॉर्मेंश के लिए गई थी लेकिन इस बीच कुछ लोगों ने मेरे साथ बदतमीजी की। बताया जाता है कि वह इस घटना के बाद वहीं रोने लगी थीं।