फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर और दीपिका को तीसरी बार करनी पड़ सकती है शादी, इटली की दोनों शादियों में हुई ये बड़ी भूल

Fri, 30 Nov 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
deepika ranveer - फोटो : instagram
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुए अभी 10 दिन ही बीते हैं । इन 10 दिनों में बॉलीवुड के इस कपल ने 3 रिसेप्शन भी दे दिए । एक बेंगलुरु में हुआ और दो मुंबई में । काम से छुट्टी लेकर रणवीर और दीपिका फिलहाल सिर्फ पार्टी मूड में हैं। इसी बीच रणवीर और दीपिका के लिए एक बुरी खबर आई है । दरअसल, इस स्टार कपल की शादी कानूनी पचड़े में पड़ गई है । 

 
विज्ञापन

2 of 7
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
दरअसल, दीपिक और रणवीर ने शादी में एक ऐसी गलती कर दी है जिससे शादी रजिस्टर नहीं हो पा रही है । बताया जा रहा है कि इस वजह से आज तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी भी रजिस्टर नहीं हो पाई है। इसका खुलासा, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार द्वारा लगाई गई एक आरटीआई में हुआ है।
विज्ञापन

3 of 7
DEEPIKA RANVEER RECEPTION - फोटो : self
आरटीआई के मुताबिक, दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर 2018 को शादी की थी। यह शादी रजिस्टर नहीं हो सकती, क्योंकि इस बारे में वहां दूतावास को लिखित जानकारी नहीं दी गई। विदेशीय विवाह अधिनियम, 1969 के प्रावधान के मुताबिक, जिस देश में शादी की जा रही है, वहां के दूतावास को लिखित जानकारी देनी होती है।  

4 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर ने ऐसा नहीं किया इसलिए अब इनकी शादी विदेश में ही नहीं, भारत के भी किसी राज्य में रजिस्टर नहीं हो सकती। आरटीआई के मुताबिक, शादी का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दीपिका-रणवीर को एक बार फिर मुंबई में सांकेतिक शादी करनी होगी। इसके बाद ही इनकी शादी का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा।
विज्ञापन

5 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
यदि दीपिका-रणवीर ऐसा नहीं करते तो शादी का मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बन सकेगा। बता दें कि आरटीआई में सवाल पूछा गया था, 'क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी भारतीय संसद द्वारा बनाए गए कानून विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के तहत संपन्न हुई है। क्या शादी में हर तरह की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं हैं, तो जवाब में यह जानकारी मिली।
विज्ञापन

6 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
साथ ही पता चला कि इसी साल 14 जनवरी को इटली में ही शादी करने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट अभी तक नहीं मिला है। क्योंकि इन दोनों ने भी इटली और भारतीय दूतावास में बिना औपचारिकताएं पूरी किए बगैर शादी की थी। इसका खुलासा भी हेमंत कुमार द्वारा लगाई गई आरटीआई के जवाब में हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
विदेशी विवाह अधिनियम, 1969 के मुताबिक, विदेश में यदि कोई भारतीय शादी करता है तो उसे वहां स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देनी होती है। दूतावास में कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। शादी करने वाले लड़के और लड़की के दस्तावेजों की फाइल सहित शादी के कार्ड को भी प्रमाण के तौर पर जमा किया जाता है। इन प्रक्रियाओं को न करने पर बाद में शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें