एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत का विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। अब दिल्ली के पूर्व एसीपी वेदभूषण ने श्रीदेवी की मौत को संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, वेद भूषण की निजी जांच एजेंसी पुलिस सॉल्यूशन इंडिया का दावा है कि उन्होंने दुबई के जुमेराह एमिरेट्स होटल में जाकर जांच की है जहां श्रीदेवी का निधन हुआ था। जिसके बाद उन्होंने दुबई पुलिस की कार्रवाई को महज खानापूर्ति बताया है।