फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश में ढहते मकान को देखकर हैरान हुईं ऋचा चड्ढा, कहा- 'यह बहुत डरावना है...'

Sun, 19 Jul 2020 06:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे फिल्म के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की वजह से चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपने फैंस के लिए खास तस्वीरे, वीडियो और पोस्ट भी साझा करते रहते हैं। वहीं बहुत से ऐसे भी कलाकार हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते रहते हैं। उनमें से एक अभिनेत्री ऋचा चड्ढा हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय भी रखती रहती हैं। इस बार वह एक हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर लगातार जारी है। रविवार को तेज बारिश एक मकान के लिए आफत बन गई और पूरा मकान ढेह गया। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
मकान ढेहने के वीडियो को ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को देखने को बाद उन्होंने हैरानी भी जताई है। घर ढेहने के वीडियो के साथ ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह बहुत डरावना है। यह दिल्ली के किस इलाके का है?' सोशल मीडिया पर मकान के ढेहने का वीडियो और ऋचा चड्ढा का ट्वीट वायरल हो रहा है। 
 

4 of 5
बारिश के बाद का नजारा - फोटो : एएनआई
आपको बता दें कि रविवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश ने आफत खड़ी कर दी। आईटीओ के पास अन्ना नगर के स्लम एरिया में नाले में बह रहे पानी के तेज बहाव में कई मकान ढह गए। घटना के समय घरों में लोग मौजूद नहीं थे। घटनास्थल पर केंद्रीयकृत दुर्घटना और आघात सेवाएं (CATS) और दमकल पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हो रही बारिश - फोटो : एएनआई
जानकारी के मुताबिक, अन्ना नगर में भारी बारिश के कारण नाला धंस गया, जिससे कई पेड़ पौधे और घर ढह गए। दरअसल आईटीओ के पास डब्ल्यूएचओ की बिल्डिंग है। उसके पास ही एक झुग्गी बस्ती है जो नाले के बराबर में बसी हुई है। भयंकर जलभराव के कारण बस्ती में पानी घुस गया और कई झुग्गियां बह गईं हैं।

पढ़ें: पुलिस की पूछताछ में आदित्य का बड़ा खुलासा, भंसाली की फिल्मों में सुशांत को लेकर कभी नहीं हुई बातचीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें