फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैप्पी बर्थडेः शर्मिला टैगोर की कुछ ऐसी बातें जो बहुत कम लोगों को पता हैं, देखें तस्वीरें

Sat, 08 Dec 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
sharmila tagore - फोटो : इंस्टाग्राम
शर्मिला टैगोर सिर्फ 15 साल की थीं जब सत्यजीत रे निर्देशित उनकी पहली फिल्म अपूर संसार रिलीज हुई थी। वह रविंद्र नाथ टैगोर के परिवार से जुड़े होने के साथ ही असम के साहित्यिक बरुआ परिवार से भी संबंध रखती हैं। इस तरह हम कह सकते हैं कि साहित्य और कला के प्रति लगाव उनके खून में था। आज उनका 74वां जन्म दिन है। शर्मिला टैगोर का जन्म 8 दिसम्बर, 1946 को हैदराबाद में हुआ था। अपने जमाने की काफी बोल्ड एक्ट्रेस रही शर्मिला का जन्म एक हिन्दू बंगाली परिवार में हुआ था। पढ़ें उनके बारे में ऐसी कुछ खास बातें जो बहुत कम लोगों को पता हैं....
विज्ञापन

2 of 15
sharmila tagore - फोटो : अमर उजाला
ये तो हमने बताया कि शर्मिला टैगोर की पहली फिल्म अपूर संसार थी लेकिन उन्होंने कभी अभिनय के क्षेत्र में आने के बारे में नहीं सोचा था। वह इसे आकस्मिक घटना कहती हैं और वह अपने को 'एक्सीडेंटल अभिनेत्री' कहती हैं। उनका पहला लगाव डांस है और वह नृत्यांगना ही बनना चाहती थीं।
विज्ञापन

3 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
अपनी अपार शोहरत के बावजूद शर्मिला टैगोर तब से ही फिल्में छोड़ देना चाहती थीं जब से उन्होंने कश्मीर की कली में काम किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कबूल की थी कि वह खुद को फिल्मों में पसंद नहीं करती थीं और अपने आप से कहती रहती थीं, 'बस एक फिल्म और ....उसके बाद मैं काम नहीं करूंगी।'

4 of 15
sharmila tagore - फोटो : ट्विटर
क्रिकेटर और पटौदी के नवाद टाइगर पटौदी से शादी करने से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और उनका नाम बेगम आइशा हो गया था। हालांकि ये नाम न उन्होंने और न उनके परिवार ने कभी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

5 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
एन इवनिंग इन पेरिस में स्विम सूट पहनकर सीन देने वाली वह पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गईं। यह एक बड़ी वजह थी जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में सेक्स सिंबल के रूप में देखा जाने लगा।
विज्ञापन

6 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
शर्मिला टैगोर को बेस्ट एक्ट्रेस का अपना पहला नेशनल अवार्ड 1975 में आई गुलजार निर्देशित फिल्म मौसम के लिए मिला। तब तक फिल्म इंडस्ट्री में आए उन्हें 16 साल बीत चुके थे।
विज्ञापन

7 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
शर्मिला टैगोर ने विभिन्न किस्म की फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुल 58 फिल्मों में काम किया जिनमें 10 बंगाली, एक-एक मराठी, अंग्रेजी और मलयालम फिल्में हैं। 

8 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
बाद में शर्मिला टैगोर ने शॉपिंग, बागवानी, किताब पढ़ने और गाने सुनने को अपनी हॉबी बना लिया। हालांकि शर्मिला टैगोर ने अपने पति के साथ खूब सैर-सपाटा किया है लेकिन अब उन्हें घूमना पसंद नहीं है और वह उसे काम का नहीं मानतीं। वह सिर्फ अपने पति के पैतृक गांव पटौदी जाती हैं।

9 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
1968 में शर्मिला का एक और बिकिनी शूट सामने आया जो उन्होंने ग्लोसी फिल्म फेयर मैगजीन के लिए कराया था।

10 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
शर्मिला का बिकिनी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जिसने उनके पसीने छुड़ा दिए थे। दरअसल, ये बात उस समय की है जब उनका मंसूर अली खान पटौदी से अफेयर हुआ करता था। उन्हीं दिनों में वह फिल्म में अपने बिकिनी को लेकर हर तरफ छाई हुईं थीं।

11 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
मुंबई में जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिनमें शर्मिला बिकिनी पहने हुए थीं, तभी एक दिन शर्मिला को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं। अब शर्मिला टैगोर के तो होश ही उड़ गए।

12 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
मंसूर की मां से मिलने से ज्यादा शर्मिला टैगोर को इस बात की चिंता थी कि अगर मंसूर की मां ने उनके बिकिनी वाले होर्डिंग देख लिए तो क्या होगा ? कहीं वो उन्हें रिजेक्ट तो नहीं कर देंगी ? क्या वो अपने बेटे से शर्मिला की शादी होने देंगी ? इन तमाम सवालों से शर्मिला बेहद परेशान हो गईं।

13 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
शर्मिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि मंसूर अली खान पटौदी को शर्मिला के उन बिकिनी पोस्टर्स से कोई आपत्ति नहीं थी क्योंकि वो शर्मिला के प्रोफेशन की जरूरतों को समझते थे।

14 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
शर्मिला को जब कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने अपनी उस फिल्म के प्रोड्यूसर को फोन किया और मुंबई की हर जगह से अपनी बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए। देखा जाए तो शर्मिला टैगोर ने अपने और मंसूर अली खान के रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की और इसमें वो कामयाब भी रहीं।
विज्ञापन

15 of 15
sharmila tagore - फोटो : instagram
फिल्म इंडस्ट्री के पूरे सफर में उन्हें अपने बेहतरीन अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के अलावा वह सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें