फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरे दौर से गुजर रहे राजपाल यादव को कोर्ट ने पाया दोषी, 5 करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए नहीं हैं पैसे

Sat, 14 Apr 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजपाल यादव
सलमान खान के बाद एक और एक्टर को कोर्ट ने दोषी करार दिया है । इस एक्टर का नाम है राजपाल यादव। राजपाल पर 5 करोड़ रुपए कर्ज ना चुकाने का आरोप है । इस मामले में कोर्ट ने राजपाल, उनकी पत्नी और एक कंपनी को दोषी माना है।
विज्ञापन

2 of 5
राजपाल यादव - फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
राजपाल ने फिल्म डायरेक्शन के लिए यह लोन लिया था। सजा का ऐलान 23 अप्रैल को होगा। राजपाल यादव ने 'अता पता लापता' नाम की फिल्म बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स कंपनी से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था लेकिन वो इसे तय समय सीमा तक नहीं चुका पाए ।
विज्ञापन

3 of 5
राजपाल यादव का परिवार
इसके बाद कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया। राजपाल यादव ने कई बार कर्ज चुकाने को लेकर कोर्ट में वादे किए, लेकिन उन्हें निभाया नहीं। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भी भेज चुकी है ।



 

4 of 5
राजपाल यादव फिर जा सकते हैं जेल - फोटो : BBC
इस केस को लेकर राजपाल यादव सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, लेकिन वहां से भी उनकी याचिका खारिज को खारिज कर दिया गया । लंबे समय से राजपाल फिल्मों में नहीं आए हैं । अब इस केस के बाद उनकी आर्थिक स्थिति और डगमगा गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजपाल यादव
फिल्मों के अलावा राजपाल यादव टीवी सीरियल 'मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल' में भी काम कर चुके हैं । राजपाल यादव की पत्नी का नाम राधा है और उनकी एक बेटी भी है । पिछले साल राजपाल ने अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी की शादी एक बैंकर से की थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें