फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म मोहल्ला अस्सी की रिलीज का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी

Tue, 12 Dec 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म का सीन
विवादित संवादों के चलते लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी फिल्म मोहल्ला अस्सी अब जल्द रिलीज होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सिर्फ एक कट और ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म रिलीज करने की हरी झंडी दे दी है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
DELHI HIGH COURT
कोर्ट के पचड़े में फंसी इस फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ होने पर फिल्म निर्माता ने कहा कि वे इसे जल्द से जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे। फिल्म मोहल्ला अस्सी साहित्यकार डॉक्टर काशीनाथ सिंह के मशहूर उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहल्ला अस्सी फिल्म का एक सीन
जो धर्म और आस्था के व्यवसायीकरण पर चोट करती है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग वाराणसी के अस्सी मोहल्ला और उसके आस पास हुई है। उपन्यास के मुख्य किरदार तन्नी गुरु रहे हैं जिसकी भूमिका फिल्म में सनी देओल निभा रहे हैं, जबकि और दूसरे चरित्र में भोजपुरी स्टार रवि किशन हैं। 
 

4 of 5
मोहल्ला अस्सी
मोहल्ला अस्सी निर्माता विनय तिवारी ने कहा कि हमें हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिल गई हैं। इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। फिल्म जल्द से जल्द प्रदर्शित होगी। फिल्म अच्छी बनी है और दर्शकों को भी पसंद आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहल्ला अस्सी
फिल्म के संवाद में कुछ गालियां हैं जो सामान्य बातचीत के दौरान बनारस में इस्तेमाल की जाती हैं। इससे पहले भी इस तरह की कई फिल्में सेंसर बोर्ड से पास हुई हैं। मुझे लगता है सेंसर बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने जानबूझकर फिल्म को रोकने की कोशिश की थी।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें