फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपवीर के रिसेप्शन में आखिर क्यों बाल्ड होकर पहुंचे संजय दत्त, पहले ही हो चुका था खुलासा

Sun, 02 Dec 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt - फोटो : Instagram
दीपवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त पत्नी मान्यता के साथ पहुंचे। दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त और मान्यता ने मैंचिग कलर के कपड़े पहने हुए थे, जिसमें दोनों काफी जंच रहे थे। दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर संजय दत्त के लुक की चर्चा होने लगी, जिसका कनेक्शन आने वाली फिल्म से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में संजय दत्त और मान्यता ने कैमरे के आगे जमकर पोज दिए। रिसेप्शन में मान्यता काले रंग की साड़ी पहने हुई थीं जबकि संजय काले रंग के कोट-पैंट में नजर आए। रिसेप्शन में संजय दत्त बाल्ड लुक में नजर आए जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt - फोटो : Instagram
दरअसल, संजय दत्त इन दिनों 'पानीपत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि पानीपत में संजय दत्त बाल्ड लुक में नजर आएंगे, हालांकि इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं हुई थी। दीपवीर के रिसेप्शन में संजय दत्त बाल्ड नजर आए जिससे इन खबरों पर कही न कही मुहर जरूर लग गई है। 

4 of 5
Arjun Kapoor - फोटो : twitter
'पानीपत' फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट कर रहे हैं। संजय दत्त के अलावा 'पानीपत' फिल्म में अर्जुन कपूर भी हैं। अर्जुन कपूर हाल ही में मलाइका अरोड़ा के साथ देर रात डिनर डेट पर दिखाई दिए थे। अर्जुन कपूर तस्वीरों में अपना फेस छिपाते हुए नजर आए थे इसके साथ ही उन्होंने फोटो खींचने को मना भी किया। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म डायरेक्टर ने अर्जुन को अपना लुक छिपाने के लिए कहा है जिसकी वजह से उन्होंने इस तरह से रिएक्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Agneepath - फोटो : twitter
आपको बता दें, संजय दत्त पहली बार बाल्ड नहीं हुए हैं। संजय दत्त इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'अग्निपथ' के लिए बाल्ड हुए थे। 'अग्निपथ' फिल्म में संजय दत्त ने कांचा का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी खतरनाक बताया था। 'अग्निपथ' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें