फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपवीर की शादी को ऐतिहासिक बनाने में इस वेडिंग प्लानर का है हाथ, लेती हैं करोड़ों में फीस

Mon, 12 Nov 2018 01:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepveer wedding - फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 की सबसे चर्चित शादियों में शुमार है। इन दोनों ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणवीर-दीपिका के शादी के वेन्यू से लेकर डिजाइनर कपड़ों तक तो वहीं मेहमानों के लिए किए गए अरेंजमेंट पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि इन दोनों की शादी को आलीशान बनाने के पीछे वेडिंग प्लानर वंदना मोहन का हाथ है। तो चलिए आपको वंदना मोहन से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
deepveer wedding - फोटो : twitter
दीपवीर की शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं जिसे रॉयल बनाने के पीछे मशहूर वेडिंग प्लानर वंदना मोहन का हाथ है। वंदना दिल्ली की फेमस वेडिंग डिजाइनर है। वंदना को इवेंट मैनेजमेंट में 30 साल का अनुभव है और उनकी 'बैकस्टेज प्रोडक्शन' नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है। इसके साथ ही 'द वेडिंग डिजाइन' कंपनी भी चलाती हैं। वंदना इससे पहले कई सारे सेलिब्रिटीज की शादी का सारा अरेंजमेंट कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Parth Jindal and Anushree Jasani - फोटो : twitter
इन शादियों में सबसे ज्यादा पार्थ जिंदल और अनुश्री जसानी की शादी चर्चा में रही। पार्थ जिंदल 'जेएसडब्ल्यू' कंपनी के एमडी है। पार्थ ने अपनी शादी का जिम्मा वंदना मोहन को ही दिया था। इन दोनों ने वियना में 9 मई 2016 को शादी की थी। यह शादी समारोह 7 मई से 9 मई तक चला। यह शादी रॉयल अंदाज की वजह से काफी मशहूर हुई। शादी में डेकोरेशन से लेकर खाने तक और दूल्हा-दुल्हन की एंट्री भी काफी खास थी जिसे मेहमान देखते रह गए थे। वंदना जितनी अपनी क्रिएटिवटी के लिए फेमस है उतनी ही मोटी फीस लेती हैं जो कि करोड़ो में होती है। 

4 of 5
Tanvi Jindal - फोटो : twitter
पार्थ की बहन तनवी जिंदल की शादी की सारी तैयारियां भी वंदना मोहन ने की थी। तनवी ने साल 2010 में फ्लोरेंस में शादी की थी। इसके अलावा मशहूर बिजनेसमैन सुनील वसानी की बेटी की सोनम की शादी का सारा जिम्मा भी वदंना मोहन की कंपनी के कंधों पर ही था। इन दोनों ने भी ऑस्ट्रेलिया के वियना में भव्य शादी की थी। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि दीपिका और रणवीर ने वेडिंग प्लानर के तौर पर वंदना मोहन को क्यों चुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vandana mohan - फोटो : twitter
वेडिंग प्लानर वंदना मोहन शादी में हर छोटी से छोटी से बात का ख्याल रखती है। शादी में वंदना की थीम ग्लैमरस, आईकॉनिक और क्लासिक होती है। यही बात शायद दीपिका और रणवीर को उनकी तरफ खींच लाई। दीपवीर की शादी कोंकणी और सिंधी दो रीति-रिवाज से हो रही है। इसी वजह से शादी की तारीख 14 और 15 दिसंबर है। दो बार होने वाली इस शादी में दीपिका कोंकणी रिवाज से हो रही शादी में साउथ इंडियन साड़ी पहन रही हैं तो वहीं सिंधी रस्म से होने वाली शादी में लहंगा पहनने की खबर है। दीपिका और रणवीर ने शादी सेरेमनी को भले ही काफी प्राइवेट अफेयर रखा है लेकिन फैंस को यह खुशखबरी देने से बिल्कुल भी चूंके नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें