बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह से शादी कर ली है। हाल ही में यह स्टार कपल इटली के लेक कोमो में शादी करके लौटा है। अब यह दोनों बेंगलुरु में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। इसके लिए दीपिका और रणवीर बेंगलुरु पहुंच भी गए हैं। इस बीच दीपिका ने आज शाम शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है।
विज्ञापन
2 of 21
ranveer deepika
शादी की सभी तस्वीरों में दीपिका और रणवीर बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों ने 14-15 नवंबर कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की है। शादी के दौरान उनकी ज्यादा तस्वीरें मीडिया के सामने नहीं आ सकीं।
विज्ञापन
3 of 21
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका पादुकोण द्वारा तस्वीर शेयर करने के बाद यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई हैं। इससे पहले दीपिका और रणवीर की मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीर भी देखने को मिली।
4 of 21
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
इटली से जैसे ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें शादीशुदा लुक में देखने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ जुट गई। हर कोई इस स्टार कपल की एक झलक देखने के उतावला नजर आया।
विज्ञापन
5 of 21
deepika padukone
इससे पहले दीपिका और रणवीर की शादी के मंडप की तस्वीर देखने को मिली जिसमें यह दोनों हंसते हुए दिखे। दीपिका और रणवीर ने एक साथ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया।
विज्ञापन
6 of 21
deepika padukone
मुंबई की तस्वीरों से पहले इन दोनों की शादी की तस्वीरे भी दिखेने को मिली। शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। कोंकणी रीति से हुई शादी में दीपिका सुनहरे और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ ही सोने की पारंपरिक ज्वैलरी पहने हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 21
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
शादी की एक तस्वीर में यह जोड़ा कहर ढा रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आए। सिंधी रीति से हुई शादी में दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं रणवीर गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए हैं। जबकि दीपिका बड़ा सा मांग टीका और हाथ में लाल रंग के चू़ड़ा के साथ कलीरें पहनी हुई हैं।
8 of 21
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
शादी से पहले इस कपल ने इंगेजमेंट की। सगाई और मेहंदी की ज्यादा तस्वीरें तो सामने नहीं आई लेकिन डांस करते हुए वीडियो और तस्वीरें जरूर आई हैं। संगीत सेरेमनी की इस तस्वीर में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहने नजर आई थीं। वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है।
9 of 21
दीपिका और रणवीर की शादी में भी आनंद कारज की रस्म अदा की गई
- फोटो : अमर उजाला
शादी से पहले दीपिका और रणवीर की हल्दी रस्म हुई थी जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। रणवीर के घर से हल्दी रस्म की कुछ तस्वीरें आई थीं। रणवीर के घर को फूलों से सजाया गया था। रणवीर की सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और तिलक लगाए दिखाई दिए थे।
10 of 21
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
हल्दी की रस्म से पहले दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने नंदी पूजा रखी थी । ये पूजा दीपिका के बंगलूरू स्थित घर पर हुई ।
11 of 21
ranveer singh
दीपिका की शादी की रस्में नंदी पूजा से शुरू हुई थीं। आपको बता दें, नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है । ये भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बता देने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है । बंगलूरू में इस पूजा की बहुत मान्यता है ।
12 of 21
ranveer singh
इन तस्वीरों के अलावा दीपिका और रणवीर की शादी की कई और तस्वीरें वायरल हुई हैं। यह वह तस्वीरें शादी के दौरान की है जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।
13 of 21
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
कोंकणी रीति से हुई शादी के दौरान दीपिका की एक और तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में हालांकि दीपिका का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था क्योंकि उन्होंने काले रंग की छतरी से चेहरा छिपा लिया था।
14 of 21
ranveer deepika
- फोटो : twitter
एक तस्वीर में यॉट से बाराती वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका और रणवीर की शादी लेक कोमो झील के पास स्थित विला डेल बालबिलानेलो में हुई थी।
15 of 21
ranveer deepika
- फोटो : twitter
कोंकणी रीति से हुई शादी में विला को बेशकीमती सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था। कहा जा रहा है कि विला को सजाने के लिए करीब 8000 फूलों का इस्तेमाल किया गया। शादी कोंकणी रीत से पहले हुई थी इस वजह से रस्म के मुताबिक विला की सजावट सफेद रंग के फूलों से की गई थी।
16 of 21
deepika padukone
- फोटो : instagram
यह विला एक म्यूजियम है इसी वजह से वहां मेहमानों के रुकने का इंतजाम नहीं हो सकता था। मेहमानों के रुकने की व्यवस्था विला से दूर रिजॉर्ट में की गई थी।
17 of 21
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के दौरान यह तस्वीर भी खूब चर्चा में रही। इस तस्वीर में विला में कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
18 of 21
ranveer deepika
- फोटो : instagram
वहीं बात करें दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन की तो 21 नवंबर को बेंगलुरु के होटल 'द लीला' में एक शानदार पार्टी होगी । यह रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है।
19 of 21
ranveer
- फोटो : instagram
बताया जा रहा है कि होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं। ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है। सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थियेटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम में 240, यू-शेप में 80, बोर्ड रूम में 80, सिट डाउन बुफे में 240, क्लस्टर स्टाइल में 200 की कैपेसिटी है।
20 of 21
deepika padukone
- फोटो : instagram
ग्रैंड बॉलरूम के इस हॉल में कुल 800 लोग एक बार में आ सकते हैं। ग्रैंड बॉलरूम को डिनर के लिए बुक करने पर प्रति व्यक्ति 3 हजार रुपए का खर्चा आता है। यानी 500 लोगों का प्रोग्राम हो तो 15 लाख रुपए में खर्च होंगे । ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए इसे बुक किया जाता है तो प्रति व्यक्ति 7200 रुपए का खर्चा आता है।
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए थे । इसके अलावा दीपवीर ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो शादी, घर और दो रिसेप्शन पर दीपवीर ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं ।