फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस दीप्ति नवल को आया धमकी भरा मेल, बिटक्वाइन के जरिए मांगी गई 4 लाख की फिरौती

Fri, 03 Aug 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति नवल से बिटकॉइन के जरिए करीब 4 लाख की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। दीप्ति नवल ने इस मामले में वार्सोवा पुलिस स्टेशन में  शिकायत दर्ज कराई है। साइबर सेल इस मामले की जांच में जुट गई है।
 
विज्ञापन

2 of 4
deepti naval
दीप्ति का कहना है कि उनके स्कैम में यह धमकी भरा मेल आया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उनकी इंटरनेट ब्राउजिंग हिस्ट्री को सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने बताया कि उनसे कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर यह रकम दे दें।
विज्ञापन

3 of 4
दीप्ति नवल - फोटो : SELF
खैर दीप्ति के मामले में पुलिस ने नॉन कॉग्निजेबल शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि ट्रैश मेल में ऐसी धमकियों का कोई मतलब नहीं है और इसे इग्नोर कर देना चाहिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
दीप्ति नवल
बता दें दीप्ति चश्मे बद्दूर, कथा, मिर्च मसाला, अंगूर आदि फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। दीप्ति एक्ट्रेस के अलावा कवयित्री, कहानीकार, गायिका, फोटोग्राफर और पेंटर भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें