फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में अपने रिसेप्शन के अलावा 3 और मैरिज फंक्शन एटेंड करेंगे दीपिका-रणवीर

Thu, 22 Nov 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 4
bollywood - फोटो : self
बेंगलुरू में रिसेप्शन के बाद दीपिका-रणवीर मुंबई में तीन और रिसेप्शन्स को होस्ट करेंगे। बता दें कि 24 नवंबर, 28 नवंबर और 1 दिसंबर को यह रिसेप्शन पार्टी मुंबई में की जाएंगी। 28 नवंबर और 1 दिसंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी की सारी खबरें बाहर आ चुकी है। वहीं 24 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन के बारे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

2 of 4
bollywood - फोटो : self
28 नवंबर को होने वाली पार्टी का आयोजन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में किया गया है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि इस रिसेप्शन में रणवीर के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। 1 नवंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी का कार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 4
bollywood - फोटो : self
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 21 दिसंबर को बेंगलुरु में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन दिया। ये रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की ओर से 'दी लीला' होटल में रखा गया था। इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर रॉयल लुक में नजर आए। दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे ।
विज्ञापन

4 of 4
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके हैं, फिल्म राम-लीला के दौरान दोनों के बीच प्यार पनपने लगा था। जिसके बाद दोनों दमदार केमिस्ट्री के साथ कई फिल्मों में नजर आए और दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ने इटली के लेक कोमों में शादी की है। बेंगलुरु में बुधवार को दोनों की शादी का रिसेप्शन हुआ, लेकिन अभी तीन रिसेप्शन समारोह बाकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें