फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DeepVeer Wedding: घोड़ी पर नहीं खास अंदाज में बारात लेकर आएंगे रणवीर, अभी तक किसी ने नहीं किया ऐसा

Mon, 12 Nov 2018 09:11 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Ranveer wedding - फोटो : twitter
दीपवीर की शादी से जुड़ी एक एक खबर जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। हाल ही में लेक कोमो में हो रही दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियों की पहली तस्वीर वायरल हुई थी तो अब शादी में दूल्हा राजा बने रणवीर सिंह की एंट्री को लेकर ताजा अपडेट आया है। खबरों की मानें तो अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले रणवीर बारात लेकर घोड़ी पर नहीं बल्कि खास अंदाज में आएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer and deepika - फोटो : File Photo
अतरंगी कपड़ों के अलावा रणवीर सिंह की कुछ अलग कर गुजरने की चाह न केवल फिल्मों बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी दिखाई देती है। अपनी इसी हसरत को पूरा करने के लिए रणवीर ने अपनी बारात की एंट्री का भी खास इंतजाम किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर घोडी़ पर नहीं बल्कि पानी के रास्ते दीपिका से ब्याह रचाने आएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh and deepika padukone - फोटो : File Photo
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह दूल्हा बनकर सी-प्लेन से बारात लेकर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक इस प्लेन में 14 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में रणवीर के परिवार के अलावा करीबी लोग इस प्लेन में बैठकर शादी के वेन्यू तक का सफर तय करेंगे। वहीं बाकी मेहमान लग्जरी यॉट में बैठकर आएंगे। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए 2 यॉट की बुकिंग की गई है।  

4 of 5
deepika ranveer marriage - फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक इस शादी में कलर कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखा गया है। शादी की तैयारियों के बीच दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड के मुताबिक दीपिका और रणवीर 28 नवंबर को मुंबई के ग्रैड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे। इस कार्ड पर दीपिका के माता-पिता के अलावा रणवीर के माता-पिता का नाम भी लिखा गया है। यानी कि यह कार्ड दोनों परिवार की ओर से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer - फोटो : File Photo
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर दो रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। एक कोंकणी और दूसरी सिंधी। इन दोनों की शादी 14 और 15 नवंबर को है। शादी की तरह दो रिसेप्शन भी यह कपल होस्ट करेगा। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी में सब्यसाची की ड्रेस पहनेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें