फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन से लेकर तनुश्री दत्ता तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Thu, 22 Nov 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika, ranveer - फोटो : social media
दीपवीर का रॉयल रिसेप्शन
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद उनके ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन बेंगलूरू में हुआ। ये रिसेप्शन दीपिका के माता-पिता की ओर से दिया गया। इस दौरान दीपिका ने जहां गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी तो वहीं रणवीर ब्लैक शेरवानी में नजर आए। इस रिसेप्शन में स्पोर्ट्स वर्ल्ड की भी कई हस्तियां नजर आईं। जिनमें पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले और बैंडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू शामिल रहे। बता दें कि आज ये कपल मुंबई वापस लौट आएगा। यहां 24 नवंबर को रणवीर की बहन एक रिसेप्शन देंगी।

पढ़ें: देखिए रणवीर-दीपिका के ग्रैंड रिसेप्शन की एक-एक फोटो-वीडियो,पत्नी का पल्लू संभाल दी 'KISS'
विज्ञापन

2 of 5
tanushree dutta - फोटो : file photo
गणेश आचार्य का तनुश्री दत्ता पर पलटवार
देशभर में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता पर अब कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने निशाना साधा है। गणेश आचार्य ने कहा कि 'तनुश्री दत्ता ने खुद की कमी छिपाने के लिए यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए। जिस गाने पर विवाद हुआ वो ग्रुप डांस पहले से तय था और इसमें करीब 100 डांसर्स भी शामिल थे।' उन्होंने अपने वकील के जरिए 12 पन्नों का लेटर भी जारी किया है। गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट के शांत पड़ने के बाद गणेश आचार्य का ऐसा बयान सामने आया है। इससे पहले तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की। जब उन्होंने इसकी शिकायत कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और फिल्म के निर्माता-निर्देशक से की तो साथ देने की बजाय उनका उत्पीड़न किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
udita goswami - फोटो : file photo
उदिता गोस्वामी ने बेटे को दिया जन्म
नेहा धूपिया के बाद अब एक और एक्ट्रेस के मां बनने की खबर है। जी हां, एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी को बेटा हुआ है। वह एक्टर इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर में नजर आई थीं। उदिता का यह दूसरा बच्चा है। उनकी एक बेटी भी है।उदिता ने डायरेक्टर मोहित सूरी से साल 2013 में शादी की। दोनों करीब 9 साल तक रिलेशन में रहे। 

पढ़ें: नेहा धूपिया के बाद अब इमरान की ये एक्ट्रेस बनी मां, जॉन के साथ बड़े परदे पर कर चुकी है 'पाप'

4 of 5
Komolika - फोटो : Instagram
'कसौटी 2' से गायब हुई 'कोमोलिका'
एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 मेें दर्शक पहले तो कोमोलिका की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे हालांकि टीआरपी लिस्ट पर नजर डालें तो कोमोलिका के शो में आने से कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले कुछ एपिसोड्स से कोमोलिका का किरदार निभा रहीं हिना खान दिखाई नहीं दे रही हैं। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मेकर्स से सवाल पूछने लगे कि आखिर हिना खान कहां हैं। जानकारी के मुताबिक, हिना खान अभी शो से दूर ही रहने वाली हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है। 

पढ़ें: सीरियल से क्यों गायब हैं कसौटी की 'हिना', नाराज दिखे फैंस तो सामने आ गई सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
iffi - फोटो : Instagram
गोवा में चल रहा है IFFI
गोवा में इन दिनों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया(IFFI) चल रहा है। फेस्टिवल के दूसरे दिन फिल्म मेकर करण जौहर बतौर होस्ट नजर आए। करण जौहर ने केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और एक्टर अक्षय कुमार से उनके स्पोर्ट्स के प्रति पैशन के बारे में बात की। 

पढ़ें: IFFI में करण जौहर ने पूछे ऐसे सवाल, राज्यवर्धन राठौर और अक्षय कुमार भी हो गए हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें