दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का तीसरा और आखिरी रिसेप्शन एक दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में आयोजित हुआ। इस दौरान बॉलीवुड और खेल जगत की सभी बड़ी हस्तियां पहुंचीं। अमिताभ बच्चन, करीना, कटरीना, रेखा, सचिन तेंदुलकर और मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे और दीपिका-रणवीर को ढेर सारी शुभकामनाएं दी, हालांकि इस दौरान कई ऐसे सेलिब्रिटी भी रहे जो नहीं पहुंचे।