फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पर देखें दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-वीडियो

Wed, 28 Nov 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 12
ranveer singh
फिल्मी हिट जोड़ी दीपिका और रणवीर की बंगलूरू रिसेप्शन की चर्चाएं तो काफी दिन तक फैंस की जुबां पर रहीं, अब नजरें 28 नवंबर यानि आज रात हो रहे मुंबई रिसेप्शन पर हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ गई हैं। बता दें कि कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो शादी की होटल की सजावट को लेकर हैं। वहीं, इसके बाद रणवीर सिंह की मां की वीडियो और तस्वीर आई जिसमें उन्होंने काले और गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है। ऐसे में पार्टा के शुरू होते ही रणवीर-दीपिका की फोटो भी सामने आ गई हैं जिसमें दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं...बता दें कि अमर उजाला के प्रतिनिधि इस रिसेप्शन में मौजूद हैं जिसके चलते हम आपको इस खास मौके की सभी एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो दिखा रहे हैं।


 
विज्ञापन

2 of 12
deepika
इस पार्टी में दोनों की ड्रेस की थीम बेहद ही अलग है क्योंकि बता दें कि बंगलूरू रिसेप्शन की होटल थीम लाल थी यहां हरी रंग की थीम है।  दीपिका इस रिसेप्शन पार्टी में गोल्डन और क्रीम कलर के बेहद खूबसूरत जोड़े में नजर आ रही हैं
विज्ञापन

3 of 12
deepika
जिसके साथ दीपिका सोने की ज्वैलरी भी हैं। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह भी दीपिका की ड्रेस को मैच करती हुई ड्रेस में नजर आ रहे हैं।जिसमें गोल्डन और क्रीम रंग का मिक्सअप है। 

4 of 12
deepika ranveer singh - फोटो : instagram
वहीं, 1 तारीख को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड की तमाम नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपने इस रिसेप्शन में कटरीना कैफ को भी इनवाइट किया है।
विज्ञापन

5 of 12
ranveer singh - फोटो : amar ujala
दीपिका और कटरीना की कोल्ड वॉर से हर कोई वाकिफ है। जब दीपिका ने रणबीर कपूर से ब्रेकअप किया था तो उनकी जिंदगी में कटरीना आ गई थीं।
विज्ञापन

6 of 12
ranveer singh
खबरों की मानें तो कटरीना, सलमान खान के साथ 1 दिसंबर वाले रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा सलमान खान के गिफ्ट का भी खुलासा हो गया है ।
विज्ञापन

7 of 12
ranveer singh
दीपिका को उनकी शादी के मौके पर सलमान एक शानदार गिफ्ट देने वाले हैं । दरअसल, सलमान, दीपिका को अपनी एक फिल्म का ऑफर देंगे जो 'टाइगर जिंदा है' की सीक्वल होगी ।  

 

8 of 12
ranveer singh - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि फिल्म राम-लीला के दौरान दीपिका रणवीर के बीच प्यार पनपने लगा था। इसके बाद दोनों दमदार केमिस्ट्री के साथ कई फिल्मों में नजर आए और दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।

9 of 12
ranveer singh
दोनों ने इटली के लेक कोमों में शादी की है। बंगलुरू में बीते बुधवार को दोनों की शादी का रिसेप्शन हुआ। वहीं आज और एक दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होने वाली है।

10 of 12
ranveer singh
बता दें  1 दिसंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी का कार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

11 of 12
ranveer singh
बता दें कि यह एक फैमिली रिसेप्शन हैं जिसमें रणवीर और दीपिका के रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं, हालांकि इस रिसेप्शन में कटरीना कैफ के आने की बात कही जा रही थी लेकिन अभी तक उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

12 of 12
ranveer singh - फोटो : amar ujala
बता दें पहले शादी में दो तरह की वेडिंग ड्रेस में दोनों ने गजब ढाया था और फिर बंगलूरू रिसेप्शन में और अब मुंबई रिसेप्शन में दोनों का लुक बहुत ही दमदार लग रहा है। रणवीर और दीपिका हर कॉस्ट्यूम जबरदस्त मैचिंग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें