रणवीर-दीपिका के इटली से मुंबई लौटने और बेंगलुरू जाने के बाद चर्चाएं हैं कि दोनों हनीमून पर कब जाने वाले हैं? उनके करीबी मित्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं कि रोमांस के दौर में एक-दूसरे को खूब अच्छे से समझ चुके रणवीर-दीपिका को हनीमून पर जाने की जल्दी नहीं है। आगे की स्लाइड में जानिए, आखिर वजह क्या है इसके पीछे?
विज्ञापन
2 of 6
deepika ranveer
असल में अगले महीने रणवीर की 2018 में दूसरी फिल्म रिलीज होने को है। अत: उन्हें इसके प्रमोशन में लगना होगा। शादी से उन्हें जो सुर्खियां मिल रही हैं, वह इसका पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। उधर, दीपिका के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। सो उन्होंने तय किया है कि रणवीर फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
DEEPIKA RANVEER RECEPTION
- फोटो : self
इसी दौरान दीपिका अपने ससुराल उनके परिवार में रहते हुए परिजनों से मेल-जोल बढ़ाएंगी, उन्हें समझेंगी। इसके अलावा वह और रणवीर साउथ मुंबई में अपने लिए एक फ्लैट तलाश रहे हैं। इसके मिलने पर दीपिका अपने नए घर को सजाने में पूरा समय देंगी। फिलहाल दीपिका और रणवीर मुंबई में होने वाले शादी के रिसेप्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं।
4 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने अपनी बिंदास लाइफ को कभी नहीं छुपाया है। विवाह से पहले उनके प्रेम प्रसंग चर्चाओं में रहे लेकिन रणबीर कपूर के साथ उनके रोमांस ने लोकप्रियया की ऊंचाइयों को छुआ। कपूर बॉय के साथ प्यार में दीपिका इतनी डूबी थीं कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू ‘आरके’ गर्दन के पीछे बनवा लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
DEEPIKA RANVEER
- फोटो : SELF
रणवीर सिंह के साथ प्यार के चर्चे के दिनों में भी वह टैटू को बनाए रहीं परंतु अब विवाह के बाद कहा जा रहा है कि दीपिका ने अंतत: रणबीर के साथ प्यार के गवाह टैटू को हटा दिया है। इटली में शादी करके बाद लौटीं दीपिका की कुछ तस्वीरों में मीडिया में आई हैं, जिनमें गर्दन के पीछे का टैटू गायब है।
कुछ लोग विश्वास कर रह हैं कि दीपिका ने टैटू हटवा दिया है परंतु कुछ लोगों का मानन है कि फिलहाल उसे मेक-अप द्वारा ढंका गया है। टैटू हटवाना जटिल और दर्दनाक प्रक्रिया है, जिसमें त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचता है। अब मीडिया के लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब दीपिका इंटरव्यू के लिए सामने आएंगी और कब वे खुद उनसे जान सकेंगी कि क्या वाकई टैटू हटा लिया है।