फ्रेंडशिप डे आने वाला है । इससे पहले दीपिका पादुकोण की बेस्ट फ्रेंड ने उनके बारे में कई ऐसे राज खोले हैं जो अभी तक किसी को नहीं पता थे । दीपिका की इस बेस्ट फ्रेंड का नाम स्नेहा रामचंदर है । स्नेहा ने दीपिका की वेबसाइट पर एक स्पेशल नोट लिखा है । स्नेहा से पहले रणवीर सिंह, मेघना गुलजार और इम्तियाज अली दीपिका को लेकर कई सारी बातें लिख चुके हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : social media
स्नेहा ने बताया कि दीपिका और उनकी दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है । स्नेहा ने लिखा, 'दीपिका उनमें से एक हैं जिनके साथ मैं घंटों बातें कर सकती हूं । उसकी आंखों में हमेशा प्यार दिखता है । जिससे पता चलता है कि वो आपकी कितनी परवाह करती है । वो मेरे लिए होटल के कमरों से शैम्पू की छोटी-छोटी बोतलें चुरा लेती थी । जब भी वो कहीं घूमने जाती थी तो ऐसा करती थी क्योंकि उसे पता था कि मुझे वो पसंद हैं । दीपिका के लिए मेरा प्यार बेइंतेहां है। मैं खुशनसीब हूं कि तुम मेरे साथ हो ।'
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
बता दें कि हर महीने कोई एक करीबी दीपिका की वेबसाइट पर उनके बारे में लिखता है । इससे पहले इम्तियाज अली ने भी दीपिका के लिए पोस्ट लिखा था । इम्तियाज कहते हैं, 'उस वक्त वो मुझे देख रही थीं । मुझे उन्हें देखते ही लगा कि ये वही लड़की है जिससे मैं मिलने आया हूं और उन्हें भी पता चल गया था कि मैं वही डायरेक्टर हूं जिससे वो मिलने आई हैं । क्योंकि उनकी आंखें बता रही थीं, जिसे देखने के बाद लगा कि जैसे वो सब जानती हैं।'
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इम्तियाज ने बताया कि उस वक्त दीपिका की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी । 'मैं उनसे अपनी फिल्म रॉकस्टार के लिए मिलने गया था । मैं उसे रॉकस्टार में कास्ट करना चाहता था लेकिन फिल्म काफी साल तक बन नहीं पाई । इस वजह से मुझे किसी और फिल्म में उनके साथ काम करना पड़ा ।'
बता दें कि दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं । इस फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार हैं । फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी का भी अहम रोल है । इसमें दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी का रोल प्ले कर रही हैं । इसके अलावा दीपिका के पास कबीर खान की '83' भी है । इसमें दीपिका, रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी ।