फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालगिरह पर दीपिका ने पहने थे 'पुराने कपड़े', वजह जान फैंस ने दिया यूं रिएक्शन

Sat, 16 Nov 2019 10:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते दिन शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस मौके पर दीपिका-रणवीर गुरुवार को पहले तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर गए और उसके बाद शुक्रवार को ये जोड़ा अपने परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचा। तस्वीरें सामने आने के बाद दीपिका चर्चा में बनी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
इस दौरान दीपिका मरून कलर के चूड़ीदार कुर्ते में नजर आईं। उन्होंने मांग में सिंदूर लगा रखा था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा था । वहीं रणवीर सिंह कुर्ते-पायजामे में नजर आए। ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े होने की वजह से सितारों के कपड़ों पर खास नजर होती है। ऐसे में जहां कुछ सितारे अपने कपड़े दोबारा नहीं पहनते वहीं दीपिका कई बार कपड़े दोबारा पहनती हैं। सालगिरह के दिन उन्होंने जो कुर्ता पहना था वो अपनी चूड़ा सेरेमनी के दौरान भी पहना था। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस उनकी सादगी की तारीफें कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका और रणवीर तिरुपति पहुंच मत्था टेका। इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर क्रीम रंग की शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। दीपिका ने जो साड़ी पहनी है वो डिजाइनर सब्यसाची की है। शादी के दौरान दीपिका को साड़ी रणवीर के परिवार की ओर से शगुन के थाल में मिली थी। जाहिर है ऐसे में उनके लिए ये कपड़े बेहद खास हैं।
 

4 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर 2018 को इटली में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग-अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika ranveer - फोटो : social media
गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़े में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें