deepika padukone
- फोटो : social media
दीपिका और रणवीर तिरुपति पहुंच मत्था टेका। इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर क्रीम रंग की शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है। दीपिका ने जो साड़ी पहनी है वो डिजाइनर सब्यसाची की है। शादी के दौरान दीपिका को साड़ी रणवीर के परिवार की ओर से शगुन के थाल में मिली थी। जाहिर है ऐसे में उनके लिए ये कपड़े बेहद खास हैं।