किंग खान की 'डॉन' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ऐसा सिक्का जमाया था कि लोग इस फिल्म को आज भी याद करते हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म का तीसरी पार्ट भी बन सकता है जिसमें प्रियंका की जगह 'पद्मावती' ले सकती हैं।
पढे़ं- Bigg Boss से निकलते ही सपना चौधरी को मिली बड़ी फिल्म, धर्मेंद्र के बेटे के साथ करेंगी रोमांस
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Deepika Padukone
'डॉन' और 'डॉन 2' फिल्म में शाहरुख के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'क्वांटिको' सीरियल में बिजी होने की वजह से उनकी जगह 'डॉन 3' में दीपिका पादुकोण को साइन किया जा सकता है।
पढे़ं- देखते ही देखते इतने बड़े हो गए तैमूर, बर्थडे से 10 दिन पहले सामने आईं CUTE तस्वीरें
विज्ञापन
3 of 4
deepika padukone
शाहरुख के साथ दीपिका होंगी या नहीं इस बात पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना जरूर है कि फिल्म निर्माताओं की लिस्ट में दीपिका का नाम पहले नंबर है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि किंग खान के साथ दीपिका इस फिल्म में नजर आएंगी।
पढे़ं- विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ 2 लोगों को खास न्यौता, आखिर कौन हैं वो?
शाहरुख और दीपिका इससे पहले एक साथ अब तक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और बिल्लू शामिल है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म 'पद्मावती' की वजह से काफी सुर्खियों में है। ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन करणी सेना के विरोध की वजह से रिलीज नहीं हो पाई। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये फिल्म अगले साल 9 फरवरी को रिलीज हो सकती है।
पढे़ं- Bigg Boss 11: मां ने खोला राज, दो दिन पहले क्यों टूट गई थी शिल्पा की शादी, चली गई थीं डिप्रेशन में