फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 बार सलमान खान को कर चुकी हैं रिजेक्ट,अब दिखेंगी 'किक 2' में

Mon, 12 Feb 2018 12:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
बॉलीवुड के दबंग खान अपनी अगली फिल्म 'किक 2' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अब तक साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के लिए सलमान के अपोजिट किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया था। खबरों की माने तो जल्द अब इस राज से पर्दा उठ सकता है।

कहा जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस को रिप्लेस करने वाली हीरोइन इससे पहले सलमान की एक या दो नहीं बल्कि 6 फिल्में रिजेक्ट कर चुकी हैं। किसी को भी यह सुनकर हैरानी होगी कि ऐसी कौन सी हीरोइन है जो सलमान खान के साथ काम नहीं करना चाहती है।

 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
Deepika
बता दें कि यह हीरोइन कोई और नहीं बल्कि राजा रतन सिंह की पत्नी पद्मावती है। हालांकि जैकलीन फर्नांडिस और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला में अच्छे रिश्ते हैं। बावजूद इसके साजिद सलमान के साथ किसी नई हीरोइन को लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
kick 2
खास बात यह है कि सलमान खान भी पहले कह चुके हैं कि 'किक 2' में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस नहीं दिखाई देंगी। 'किक 2' एक नई कहानी है, जिसमें नए किरदार हैं। इस फिल्म के लिए साजिद ऐसी हीरोइन चाहते हैं जिसने सलमान के साथ पहले कोई फिल्म नहीं की हो ताकि पर्दे पर दर्शकों को फ्रेश जोड़ी देखने को मिले। सूत्रों की माने साजिद सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण के नाम पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें