deepika padukone ring
- फोटो : Instagram
चुनरी के अलावा दीपिका की सगाई की अंगूठी भी चर्चा में है। आमतौर पर एक्ट्रेस गोल शेप में या फिर ओवल शेप की अंगूठी पहने हुए दिखाई देती हैं, लेकिन दीपिका की अंगूठी सबसे अलग है। तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप में है। यह सोलिटेयर डायमंड रिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।