फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर से शादी के बाद दीपिका का बर्थडे पर बड़ा बयान, बोलीं- 'पति को बैग में रखना चाहती हूं'

Sat, 05 Jan 2019 05:55 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
बॉलीवुड में सफलता का दूसरा नाम बन चुकीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना बर्थडे इस बार पति रणवीर सिंह के साथ मना रही हैं। दीपिका की शादी के बाद उनका यह पहला जन्मदिन है। दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर उनका एक इंटरव्यू काफी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : File Photo
दीपिका पादुकोण ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कई बातें बताई। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका से कई अलग सवाल पूछे गए जिसका बॉलीवुड की 'पद्मावती' ने बिंदास अंदाज में जवाब दिया। इंटरव्यू के दौरान दीपिका से पूछा गया कि आप कोई 3 नाम बताइए जिन्हें बैग में रखना चाहेंगी? इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कई नाम लिए।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : File Photo
दीपिका पादुकोण ने कहा - 'अपने हसबैंड रणवीर सिंह, बहन और मां को रखना चाहूंगी।' इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें ट्रैवल करना बेहद पसंद है। इस दौरान वह हैंड बैग में जरूरत की सभी चीजें रखती हैं। जैसे पैसे, मेकअप का सामान, माउथ फ्रेशनर और हेयर ड्रायर। अपने जन्मदिन पर दीपिका ने फैंस को खास तोहफा दिया है। दीपिका ने अपने नाम की एक वेबसाइट ओपन की है। इस बात की जानकारी दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर दी।

4 of 5
deepika padukone - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'ये रही मेरी वेबसाइट www.deepikapadukone.com' कहा जा रहा है कि दीपिका इस वक्त पति रणवीर सिंह के साथ श्रीलंका में है। नए साल का जश्न के साथ बर्थडे भी वहीं मना रही हैं। श्रीलंका के लिए रवाना होते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मुंबई एयरपोर्ट की तस्वीरें भी सामने आईं। दोनों ब्लैक ड्रेस में नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। शादी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। इसके अलावा इस स्टार कपल ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में भी मोटी रकम खर्च की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें