फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर की बीमार दादी से मिलने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, जल्द होने वाली है शादी?

Thu, 11 Jan 2018 08:29 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब बी-टाउन के एक और कपल के सात फेरे लेने की बातें आम हो चुकी है। हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। हाल ही में ये कपल मालदीव से न्यू ईयर मना कर भारत लौटा है। अब आ रही खबरों के मुताबिक दीपिका, रणवीर सिंह की दादी से मिलने पहुंची हैं।
विज्ञापन

2 of 4
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार रणवीर सिंह की दादी की तबियत ठीक नहीं है इसलिए दीपिका उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंची थीं। इसके पहले ये भी खबर आई थी कि रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को डायमंड सेट और सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी गिफ्ट की है। जिसके बाद शादी की खबरों को और हवा मिल गई थी।
विज्ञापन

3 of 4
खबरें तो ये भी थीं कि दीपिका अपने बर्थ डे यानी 5 जनवरी को सगाई कर सकती हैं। लेकिन उनकी सगाई की खबरें अफवाह निकली। दीपिका और रणवीर के रिश्ते को पापा प्रकाश पादुकोण से पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- पिता होने के नाते मैंने दीपिका को अपना फैसला लेने की छूट दे रखी है। शादी के मामले में भी मैं उनके फैसले का सम्मान करूंगा। 
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका के पापा के बाद अब रणवीर के घरवालों का दीपिका को गिफ्ट देना। फिर दीपिका का रणवीर की बीमार दादी से मिलने जाना अफवाहों के बाजार को गर्म करने के लिए काफी है। खैर इस क्यूट कपल के फ्यूचर का क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इसके पहले 25 जनवरी को रिलीज होने वाली इनकी फिल्म 'पद्मावत' के लिए दोनों को 'ऑल द बेस्ट'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें