फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala: होटल की लॉबी में दीपिका पादुकोण का ये वीडियो हुआ वायरल, भारी-भरकम गाउन नहीं संभला

Thu, 09 May 2019 03:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण मेट गाला 2019 में डिजनी प्रिसेंस लुक में पहुंची थीं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आया । दीपिका 72वें मेट गाला में पिंक कलर के हैवी गाउन और हेयर स्टाइल में पिंक कार्पेट पर उतरीं तो सब देखते रह गए। दीपिका ने हमेशा की तरह अपने लुक से लोगों को आकर्षित किया ।
 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
मेट गाला में दीपिका के साथ होटल की लॉबी में कुछ ऐसा भी हुआ जिससे वो काफी अनकंफर्टेबल हो गईं । दीपिका का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है । दीपिका पिंक कार्पेट पर जाने के लिए पूरी तरह से तैयार थीं । उनकी भारी-भरकम ड्रेस को 4-5 लोग मैनेज कर रहे थे ।
विज्ञापन

3 of 5
deepika
दीपिका कोल्ड ड्रिंक पी रही थीं । जैसे ही दीपिका ने अपनी ड्रेस के साथ चलने की कोशिश की वो लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं । उन्होंने खुद को संभाल लिया। अब ये वीडियो सामने आया है । 
 

4 of 5
deepika padukone
दीपिका ने खुद भी मेट गाला की अपनी तस्वीरें शेयर की थीं । साथ ही वोग ने भी दीपिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'ये ड्रेस नहीं आर्ट है । दीपिका ने अपनी इस ड्रेस को मेट गाला के ठीक एक दिन पहले देखा था ।' दीपिका को अपनी ये ड्रेस बहुत पसंद आई थी । दीपिका की इस ड्रेस में कई लेयर थीं ।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण। - फोटो : Social Media
बता दें कि दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ मेट गाला ईवेंट में पहुंची थीं । प्रियंका का लुक काफी अजीबो-गरीब था । खड़े बाल, व्हाइट आईब्रो और रेड लिपस्टिक में प्रियंका को देख फैंस ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें