फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 सालों में यूं बदल गईं दीपिका पादुकोण, पुरानी तस्वीरों को देख लें तो खा जाएंगे धोखा

Sun, 05 Jan 2020 07:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा में से एक हैं। 5 जनवरी 1986 को जन्मीं दीपिका सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें सबसे शक्तिशाली महिला का खिताब दिया गया। दीपिका के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ। उनके पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं जबकि उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थीं। दीपिका की एक छोटी बहन अनिषा हैं। अनिषा पेशे से एक गोल्फर हैं। जब दीपिका एक साल की थीं तो उनका परिवार बेंगलुरु आ गया। उनकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका के पिता एक बैडमिंटन खिलाड़ी थे ऐसे में उनका झुकाव भी इस खेल की ओर था। दीपिका नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। आठ साल की उम्र में दीपिका ने पहली बार एक एड फिल्म में काम किया। शायद यही वो पड़ाव था जब तय हो गया कि दीपिका ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाएंगी। 

4 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि 'जब मैं खेलती थी तो ऐसा लगता था कि ये केवल इसलिए है क्योंकि मेरे परिवार में इसे खेला जाता है। तब मैंने अपने पिता से पूछा कि अगर मैं खेलना छोड़ दूं तो? ये बात सुनकर उन्हें दुख पहुंचा लेकिन बाद में वो मान गए।' साल 2004 में दीपिका ने फुल टाइम मॉडलिंग करनी शुरू की। 16 साल पहले दीपिका कुछ यूं दिखती थीं।
विज्ञापन

5 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
करियर के शुरुआती दिनों में दीपिका ने लिरिल साबुन के लिए एक एड फिल्म किया। इस एड से उन्हें काफी पहचान मिली। साल 2005 में दीपिका ने लक्मे फैशन वीक में डिजाइनर सुमित वर्मा के लिए रैम्प वॉक किया। अगले ही साल 2006 में उन्होंने किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट किया। इससे उनकी पॉपुलरिटी में और इजाफा हुआ।
विज्ञापन

6 of 8
deepika padukone - फोटो : social media
मॉडलिंग में सफलता के बाद दीपिका ने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। साल 2006 में उन्हें सबसे पहले हिमेश रेशमिया के एल्बम 'आप का सुरूर' में 'नाम है तेरा' गाने में मौका मिला। बॉलीवुड में दीपिका ने फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' (2007) से डेब्यू किया। पहली ही फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिला। इस फिल्म ने दीपिका को रातों रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

7 of 8
Deepika Padukone - फोटो : twitter
दीपिका की मुख्य फिल्मों में 'बचना ऐ हसीनो' (2008), 'चांदनी चौक टू चाइना' (2009), 'लव आज कल' (2009), 'हाउसफुल' (2010), 'कॉकटेल' (2012), 'रेस 2' (2013), 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013), 'गोलियों की रासलीला' (2013), 'हैप्पी न्यू ईयर' (2014), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), 'पीकू' (2015) और 'पद्मावत' (2018) है।
विज्ञापन

8 of 8
Deepika Padukone - फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। ये शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। दीपिका इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके को-स्टार विक्रांत मेसी होंगे। फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। 

अभिनेत्री होने के बावजूद आम हाउस वाइफ की जिंदगी जीती हैं दीपिका, रणवीर के पर्स से चुराती हैं पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें