फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' को लेकर दीपिका पादुकोण ने बोली इतनी बड़ी बात- 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ'

Sun, 28 Jan 2018 07:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्म 'पद्मावत' के भारी विरोध के बीच हो रही सक्सेस पर बहुत ही खुश हैं। इसके चलते उन्होंने फिल्म की कामयाबी को देखते हुए एक ट्वीट भी किया है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या लिखा है दीपिका के ट्वीट में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
padmaavat protest - फोटो : ani
25 जनवरी को भारी हंगामे के बीच रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' दर्शकों को खूब पंसद आ रही है। यहां तक कि कुछ दर्शक ये भी कहते दिखाई दिए कि फिल्म में जिस बात को लेकर इतना हंगामा खड़ा किया जा रहा है ऐसा फिल्म में कुछ भी देखने को नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 6
पद्मावत फिल्म
लेकिन इस बीच दीपिका ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर रही फिल्म को देखते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि 'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ, मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश और गौरव महसूस कर रही हूं, सभी को प्यार।' बता दें कि फिल्म ने भारी विरोध के बीच अब तक 56 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  

4 of 6
डेमो इमेज
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म की पहले दिन की कमाई 19 करोड़ थी जबकि फिल्म के प्रिव्यू ने 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये बटोरे। देखा जाए तो भंसाली की ये पीरियड फिल्म भी कमाल कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
padmavati ban
फिल्म को लेकर हो रहे विरोध की बीच दीपिका के सिर काटने तक की धमकियां दी गई थी और साथ ही फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी धमकी दी गई। इतना ही नहीं करणी सेना ने ऐलान कर दिया है कि वे इस अपमान का बदला लेने के लिए भंसाली की मां पर फिल्म बनाएंगे जिसका नाम 'लीला की लीला' होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रसून जोशी
और तो और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को इस बात की धमकी दी थी कि वे जयपुर फेस्टिवल में अपने रिस्क पर आएं। इसी धमकी को देखते हुए प्रसून ने इस फेस्टिवल में जाना रद्द कर दिया है। फिलहाल सिनेमाघरों में फिल्म चल रही है और दर्शकों का भी अच्छा रिस्पांस आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें