दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण को बीती रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उसी दौरान की कुछ तस्वीरें इंटरनेट जगत में आते ही छा गई हैं। इन पिक्चर्स में दीपिका, ऑलिव ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट के ऊपर मैचिंग जैकेट पहनी नजर आ रही हैं। जैकेट की साइड में ऑरेंज लाइनिंग है, जो इसे और ज्यादा आई कैची बना रहा है। हालांकि, गर्मी के मौसम में दीपिका को यह लुक कैरी करना भारी पड़ गया है। एक्ट्रेस इसे लेकर जमकर ट्रोल हो रही हैं।