फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्टर ने दीपिका से रणवीर से जुड़ा ऐसा सवाल पूछा, भड़क गईं अभिनेत्री और कहा- 'एक्सक्यूज मी...'

Fri, 03 Jan 2020 03:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'छपाक' का प्रमोशन कर रही हैं । आज इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने को गुलजार ने लिखा है और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है । इस गाने का लॉन्च आज मुंबई में हुआ। सॉन्ग लॉन्च के मौके पर दीपिका पादुकोण, लक्ष्मी अग्रवाल, मेघना गुलजार और गुलजार पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
यहां दीपिका ने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए । इसी बीच एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल कर लिया कि दीपिका पादुकोण ने उसे ट्रोल कर दिया। दरअसल, एक रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे एक्टर विक्रांत मेस्सी से पूछा- ''दीपिका जी प्रोड्यूसर हैं इस फिल्म की और देखा जाए तो रणवीर सर भी एक तरह से प्रोड्यूसर हैं, क्योंकि घर का पैसा लगा है इस फिल्म में?'' 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
इससे पहले विक्रांत जवाब देते दीपिका को गुस्सा आ गया और चिल्लाते हुए कहा- ''एक्सक्यूज मी! ये किसने बोला, ये घर का पैसा है। ये मेरे खुद के पैसे हैं?'' इसके बाद मेघना गुलजार कहती हैं, 'ये अपने मन से ही सोच लेना बहुत गलत है ।' फिर रिपोर्टर कहता है, 'रणवीर ने फिल्म देखकर क्या आपकी कोई तारीफ की है कि आपने मेरी पत्नी के साथ बहुत अच्छा काम किया है ।'
 

 

4 of 5
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter
इस पर मेघना जवाब देती हैं, 'अभी उन्होंने फिल्म देखी कहां, देखेंगे तो कुछ कहेंगे ।' रिपोर्टर ने फिर पूछा, 'ट्रेलर तो देखा होगा' । तब दीपिका रिपोर्टर को फिर से ट्रोल करके कहती हैं, 'दे दो भाई कुछ ब्रेकिंग न्यूज दे दो इसको ।' दीपिका की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दीपिका पादुकोण 'छपाक' में लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में दिखेंगी इस फिल्म में उनके किरदार का नाम मालती है। दीपिका के लिए मालती सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक है। गाने की लॉन्चिंग के दौरान लक्ष्मी और दीपिका दोनों ही इमोशनल नजर आईं ।
 

सलमान खान ने स्टार किड्स के साथ टेबल पर चढ़ किया डांस, नए साल की पार्टी की इनसाइड तस्वीरें वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें