फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए फोटोशूट पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर बोला- मॉडलिंग के दिनों में सांवली अब गोरी कैसे?

Sat, 13 Jul 2019 02:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी इसके पीछे की वजह उनकी फिल्में होती हैं तो कभी उनका लुक। हाल में दीपिका ने अपना एक नया फोटोशूट कराया जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को दीपिका का ये लुक पसंद नहीं आया जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने अपने इस फोटोशूट के एक फोटो में व्हाइट कलर का बिजनेस सूट पहना हुआ है। दूसरी फोटो में वो सी ग्रीन कलर की ड्रेस में डायमंड ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट की वजह वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Comments - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- 'मेकअप आर्टिस्ट नाक का मेकअप भूल गया'। दूसरे ने लिखा- 'इनकी नाक से साथ क्या हुआ?' एक और यूजर ने लिखा- 'ये इतनी गोरी कैसे दिख रही है? याद कीजिए मॉडलिंग के दिनों में ये कितनी सांवली थीं?' इसके साथ ही कई यूजर्स दीपिका पादुकोण की इन पिक्चर को कुछ ज्यादा ही फोटोशॉप किया हुआ बता रहे हैं।

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया कि दीपिका से शादी के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है । इस इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि आप और दीपिका कभी लड़ाई करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh, deepika padukone - फोटो : social media
फेमिना को दिए इंटरव्यू में रणवीर ने एक टूक जवाब देते हुए कहा, 'हम कभी नहीं लड़ते । हमारा रिलेशन समय के साथ और बेहतर हुआ है । हमारे बीच सिर्फ प्यार है । शक की तो कोई जगह ही नहीं है । हम दोनों बहुत खुश हैं । हम दोनों अपने अनुभव एक-दूसरे से शेयर करते हैं और खूब हंसते हैं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें