फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में अपने लुक के कारण ट्रोल हुईं दीपिका, यूजर्स बोले- 'सिर पर फूलों का गमला क्यों सजा रखा है'

Mon, 26 Nov 2018 08:48 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते 14 और 15 नवंबर को इटली में गुपचुप शादी रचाई। शादी के बाद दोनों देश लौटे। इसके बाद दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में दोनों ने अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दी और मुंबई लौट आए। शनिवार की रात दीपिका की ननद यानी रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने एक शानदार पार्टी आयोजित की।
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone
इस पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना। वहीं रणवीर मनीष अरोड़ा के कपड़ों में नजर आए। रणवीर पहले ही अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल होते रहते हैं इस पार्टी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बता दें रणवीर ने मौके पर कलरफुल जैकेट पहना था।

 
विज्ञापन

3 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
अपने डिसेंट स्टाइल के लिए मशहूर दीपिका पादुकोण ने इस पार्टी में फूलों से सजे और रंग-बिरंगे कपड़े पहने। दीपिका के फैंस को शायद उनसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। रविवार देर शाम जब सब्यसाची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका की फोटोज शेयर की। उन्हें ड्रेस की वजह से ट्रोल किया जाने लगा।

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
किसी ने दीपिका को भूत कहा तो किसी ने अब तक की सबसे खराब दुल्हन तक कह दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा दीपिका ने इस ड्रेस के लिए पैसे दिए... मैं तो फ्री में भी कभी नहीं पहनूंगी। एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं पता था सब्यसाची हैलोविन ड्रेसेस भी डिजाइन करता है।
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
एक यूजर ने लिखा- दीपिका तुम बहुत डरावनी लग रही हो। एक यूजर ने लिखा- फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन में जाने की तैयारी में हो क्या। इतना ही नहीं यूजर्स दीपिका के हेयर स्टाइल का भी मजाक बना रहे हैं। दीपिका ने गुलाबों से ताजनुमा स्टाइल बनाई है लेकिन ये देखने में कुछ खास नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
वहीं दूसरे ने कहा कि सिर पर गुलाबों का गमला रखा है। ऐसे ही कई यूजर्स उन्होंने खराब लुक बोल रहे है। हम ये बात अच्छी तरह से जानते है रणवीर सिंह अपने लुक को लेकर हमेशा एक्टपेरिमेंट करते रहते है लेकिन दीपिका का इस ग्रैंड पार्टी में अपने ड्रेस की वजह से ट्रोल होना नई बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें