फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से शनिवार को होगी पूछताछ और सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच से खुश नहीं परिवार, पांच खबरें

Sat, 26 Sep 2020 06:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/deepikapadukone, sushantsinghrajput
दीपिका पादुकोण से होगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार को तीन बड़ी अभिनेत्रियों से पूछताछ करेगी। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर शामिल हैं। दीपिका पादुकोण का नाम इस मामले में तब सामने आया जब उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश की व्हाट्सएप चैट का खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में दीपिका ने उनसे ड्रग्स के लेन-देन को लेकर बात की थी।

दीपिका पादुकोण सहित इन तीन अभिनेत्रियों से शनिवार को होगी पूछताछ, एनसीबी ने बनाई सवालों की लिस्ट

 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
ड्रग्स मामले में करण जौहर का बयान
सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार खुद को निशाना बनाए जाने के बाद निर्देशक करण जौहर सामने आए। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि वो मादक पदार्थों के सेवन के पक्ष में नहीं हैं। जिस पार्टी में ड्रग्स लेने की बात हो रही है वहां ऐसा कुछ भी नहीं था। साथ ही करण जौहर ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा उनके करीबी सहयोगी नहीं हैं।

करण जौहर ने दी सफाई, बयान जारी कर कहा- पार्टी में ड्रग्स लिए जाने की बातें झूठीं
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
सुशांत केस की जांच से खुश नहीं परिवार
सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या थी या हत्या, ये सवाल ऐसा है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। करीब एक महीने से केस की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक सुशांत की मौत से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस बीच सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा है कि अभिनेता का परिवार जांच से खुश नहीं है। परिवार का मानना है कि सारा ध्यान ड्रग्स मामले की ओर लगाया जा रहा है।

सुशांत के परिवार के वकील बोले: ड्रग्स मामले की जांच जारी, कब सुलझेगी मौत की गुत्थी
 

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का का गावस्कर को जवाब
इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की परफॉर्मेंस ठीक नहीं होने पर सुनील गावस्कर ने अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी की। जिसके बाद गावस्कर की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं अनुष्का शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अनुष्का लिखती हैं कि 'यह 2020 चल रहा है लेकिन मेरे लिए आज भी चीजें सही नहीं हुई हैं। मुझे हमेशा क्रिकेट में घसीट दिया जाता है।'

कोहली के खराब प्रदर्शन पर गावस्कर ने लिया था अनुष्का शर्मा का नाम, अब दी सफाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @iamharishkalyan
एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे एसपी चरण ने दी है। एसपी बालासुब्रमण्यम ने हाल ही में कोरोना को मात दी थी, लेकिन सांस संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में ही भर्ती थे।

मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, सलमान खान सहित अन्य सितारों ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें