फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई दीपिका की एंट्री, जानें किस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री?

Mon, 07 Apr 2025 01:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

King: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म में अब दीपिका पादुकोण की एंट्री होगी। छठी बार दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। 'ओम शांति ओम' से शुरू हुआ यह सफर 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। अब यह जोड़ी सिद्धार्थ आनंद की नई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'किंग' में साथ नजर आएगी। 
Jr NTR: 'नन्नकु प्रेमथो' के बाद क्या फिर साथ काम करने जा रहे जूनियर एनटीआर-सुकुमार? इस वजह से लग रहे कयास
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk, @deepikapadukone
'किंग' में हुई दीपिका की एंट्री
खास बात यह है कि दीपिका इस फिल्म में सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी। 'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका का किरदार फिल्म में छोटा लेकिन बेहद अहम होगा। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही दीपिका को इस खास रोल के लिए चाहते थे। भले ही यह मुख्य किरदार न हो, लेकिन दीपिका ने इसे खुशी-खुशी स्वीकार किया है। 
Siddhant Das: नशे में धुत निर्माता सिद्धांत दास ने भीड़ भरे बाजार में घुसाई कार, कई लोगों को रौंदा; एक की मौत
विज्ञापन

3 of 6
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख-दीपिका की जोड़ी फिर आएगी नजर
'किंग' शाहरुख और दीपिका की छठी फिल्म होगी। 'पठान' व 'जवान' के बाद यह लगातार तीसरी फिल्म होगी जिसमें दोनों सितारे साथ नजर आएंगे। हर फिल्म में फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। 'किंग' में यह जोड़ी एक बार फिर से लोगों पर अपना जादू चलाने की पूरी कोशिश करेगी। खबरें हैं कि अगले साल ये दोनों 'पठान 2' में भी साथ आएंगे। 

4 of 6
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म 'किंग' की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन यह एक बदले की भावना से भरी एक्शन थ्रिलर हो सकती है। यह 2000 की फिल्म 'बिच्छू' और फ्रेंच फिल्म 'लियोन: द प्रोफेशनल' से प्रेरित हो सकती है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सुहाना की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी हैं। पहले इस फिल्म में शाहरुख का रोल छोटा था, लेकिन सिद्धार्थ आनंद के आने के बाद यह एक पूरी तरह शाहरुख की फिल्म बन गई। लोगों को इसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
सुजॉय घोष - फोटो : इंस्टाग्राम @sujoyghoshofficial
बदल गए फिल्म के निर्देशक
शुरुआत में सुजॉय घोष इस फिल्म का निर्देशन कर रहे थे, लेकिन अब सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' की कमान संभाल ली है। पहले सुहाना के माता-पिता के रोल के लिए सैफ अली खान और तब्बू पर विचार हुआ था, लेकिन कहानी बदलने के बाद दीपिका को चुना गया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे, जबकि 'मुंज्या' फेम अभय वर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाह रुख खान - फोटो : फोटो- अमर उजाला ब्यूरो
कब रिलीज होगी 'किंग'?
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि अगले महीने से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 'किंग' 2026 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें