सोनम कपूर की शादी में जहां बॉलीवुड सेलिबिटीज का जमावड़ा लगने वाला है वहीं कुछ सेलेब सोनम की शादी अटेंड नहीं कर पाएंगे। इनमें से कुछ के निजी कारण हैं तो कुछ देश में ही नहीं हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर ऐसे कौन से सितारे हैं जो सोनम की शादी में चाहते हुए भी शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Deepika Padukone
सोनम कपूर की शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों आमंत्रित हैं लेकिन दीपिका इस समय न्यूयॉर्क में हैं और वह एमईटी गाला में शिरकत करेंगी। बाद में वह कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर चलेंगी। अब ऐसे में दीपिका का आना कैंसिल है।
विज्ञापन
3 of 6
virat kohli and anushka sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों को सोनम की शादी का निमंत्रण भेजा गया है लेकिन अनुष्का को आनंद एल. राय की फिल्म 'जीरो' के फाइनल शूटिंग शेड्यूल को खत्म करना है जबकि विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। बता दें कि सोनम कपूर भी अनुष्का शर्मा की शादी में नहीं पहुंची थीं।
4 of 6
kareena kapoor
सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड और को-एक्ट्रेस करीना कपूर इस शादी में नहीं जाएंगी। दरअसल वह 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद पति सैफ अली खान के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने गई हैं। करीना शादी में तो नहीं जा पाएंगी मगर वह उनकी रिसेप्शन पार्टी जरूर अटेंड करने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Kangana Ranut
दूसरी ओर कंगना रनौत के बारे में खबर है कि वह कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने वाली हैं। ऐसे में सोनम की शादी में शामिल होना उनके लिए मुश्किल है। ऐसा पहली बार होगा जब कंगना रेड कार्पेट पर चलेंगी।
दीपिका की तरह प्रियंका चोपड़ा भी सोनम कपूर की शादी से नदारद रहने वाली हैं। दरअसल जिस दिन सोनम की शादी है यानी 8 मई, उसी दिन न्यूयॉर्क में एमईटी गाला 2018 इवेंट है उसमें प्रियंका को शामिल होना है।