बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध और ग्लैमर से भरी हुई है। खासतौर पर अगर बात अभिनेत्रियों की हो तो यहां पर खुद को बनाए रखने के लिए काबिलियत होने के साथ ही फिट और खूबसूरत दिखना भी जरूरी हो जाता है। यही वजह है कि एक्टर एक्ट्रेसेस अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत करते हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिनकी उम्र 35 के आस-पास या उम्र का ये मोड़ पार कर चुकी हैं, लेकिन खूबसूरती और कमाल की फिटनेस रखती हैं। फिल्मों में लीड रोल हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री की पार्टियां, ये अपने लुक्स से महफिल लूट लेती हैं और कम उम्र की एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरों से ये एक्ट्रेस इंटरनेट का पारा हाई कर देती हैं। देखें लेटेस्ट तस्वीरें।