फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से लेकर 'बिग बॉस 12' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Fri, 28 Dec 2018 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण के लिए एक और खुशखबरी
हाल ही में शादी के बंधन में बंधी दीपिका पादुकोण के लिए एक और खुशखबरी है। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। जिसके बाद दीपिका ने फैंस को शुक्रिया कहा। उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें दीपिका मूनवॉक डांस करते हुए देखी जा सकती हैं। दीपिका ने लिखा कि '3 करोड़ पर मूनवॉकिंग, इस प्यार के लिए आभार'। बता दें कि दीपिका ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन

2 of 5
simmba - फोटो : instagram
'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज
रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। सिम्बा तेलुगू फिल्म टेम्पर की ऑफिशियल रीमेक है। केदारनाथ के बाद सारा अली खान की ये दूसरी फिल्म है। रोहित शेट्टी की अब तक की फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी ज्यादातर फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जिसके बाद सिम्बा से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं। पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की जीरो रिलीज हुई थी हालांकि फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है ऐसे में सिम्बा के लिए पहले से रास्ता साफ दिख रहा है।

पढ़ें: शाहरुख को टक्कर देने उतरेगी सिंबा, पहले दिन कर सकती है इतने करोड़ का कलेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
surbhi rana - फोटो : voot
'बिग बॉस 12' से बाहर हुईं सुरभि राणा 
बिग बॉस 12 में अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन के जरिए सुरभि राणा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब बाकी बचे कंटेस्टेंट्स टॉप 5 की रेस में खड़े हैं। इनमें, रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, दीपक और करणवीर का नाम शामिल है। 

पढ़ें: बिग बॉस: टिकट टू फिनाले जीतकर भी अचानक बाहर हुईं सुरभि राणा, ये हैं 5 सबसे बड़े कारण
 

4 of 5
the accidental prime minister - फोटो : instagram
मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के मीम्स वायरल
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर लांच के मौके पर मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे अनुपम खेर ने बताया, मनमोहन सिंह का किरदार निभाना बेहद मुश्किल रहा। खासतौर पर उनकी आवाज। इसके लिए अनुपम खेर ने तकरीबन 100 घंटे की फुटेज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की देखी। ट्रेलर आने के साथ ही मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें: 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर लॉन्च होते ही बने मीम्स, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhanvi - फोटो : file photo
जब जाह्नवी कपूर ने स्मृति ईरानी से मांगी माफी
केंद्रीय मंत्री और पूर्व टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है। स्मृति ईरानी का ये पोस्ट जाह्नवी कपूर को लेकर है। हाल ही में दोनों की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई थी। ये वीडियो उसी दौरान का है।

पढ़ें: जाह्नवी कपूर के आंटी कहने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कर डाला ये पोस्ट, खूब हो रहा वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें