बॉलीवुड में ऐसी कौन हीरोइन होगी जो तीनों खान के साथ काम नहीं करना चाहेगी। बॉलीवुड में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का सिक्का चलता है। ये तीनों स्टार्स बिग बजट फिल्में बनाते हैं । साथ ही जो भी हीरोइन इन खानों के साथ काम करती है उसकी किस्मत चमक जाती है। दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा ऐसी स्टार्स हैं जिन्होंने बॉलीवुड के इन खान के साथ काम कर हिट फिल्में दी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड की कुछ अदाकारा ऐसी भी हैं जिन्होंने इन तीनों खान को एक झटके में 'ना' कर दिया था।
विज्ञापन
2 of 9
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय ने आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में काम करने से मना कर दिया था। इसके पीछे की वजह यह थी कि उस वक्त ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड कॉन्सेस्ट की तैयारी कर रही थीं।
विज्ञापन
3 of 9
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर खान
जब करण जौहर ने एक फिल्म का ऑफर करीना कपूर को दिया था तो उनका कहना था कि उन्हें शाहरुख के बराबर ही फीस चाहिए। करण ने करीना की मांग को पूरी करने से इंकार कर दिया था। उन दिनों खबरों में ऐसी बातें भी सामने आईं कि इस वाकये के बाद करीना और करण ने तकरीबन 9 महीने तक बात नहीं की थी।
4 of 9
Shilpa Shetty
- फोटो : amar ujala
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को जब 'बादशाह' फिल्म ऑफर हुई थी तो एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की इस बिग बजट फिल्म में काम करने से मना कर दिया। शाहरुख खान की ये फिल्म उनके करियर की टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी। फिल्म में टि्वंकल खन्ना के काम को भी खूब सराहा गया था।
विज्ञापन
5 of 9
Deepika Padukone
- फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और सलमान खान को साथ में देखने की ख्वाहिश अभी तक अधूरी ही है । दीपिका ने सलमान की धमाकेदार फिल्म 'सुल्तान' का ऑफर ठुकरा दिया था। 'सुल्तान' ही नहीं बल्कि दीपिका सलमान की कई फिल्मों को ना कह चुकी हैं। इस लिस्ट में 'किक', 'जय हो', 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 9
kajol
- फोटो : social media
काजोल
काजोल ने आमिर खान की सबसे बड़ी हिट फिल्म '3 इडियट्स' के ऑफर को ठुकरा दिया था। काजोल का मानना था कि इस फिल्म में उनके लिए कुछ भी नहीं है। वहीं करीना ने ये ऑफर स्वीकारा और आज बड़ी स्टार बन चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 9
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने आमिर खान की ब्लॉकबस्टर रही 'गजनी' को रिजेक्ट करने में जरा भी देर नहीं लगाई थी।
8 of 9
अमृता राव
- फोटो : file photo
अमृता राव
अमृता राव को सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया था। दरअसल अमृता को इस फिल्म में सलमान की बहन वाला रोल ऑफर हुआ था।
टि्वंकल खन्ना
टि्वंकल खन्ना को करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' में सेकंड लीड रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया। इसके बाद करण ने रानी मुखर्जी को कास्ट कर लिया था।