फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: मामे खान ने छेड़ा सुर, दीपिका पादुकोण समेत इन अभिनेत्रियों ने किया घूमर डांस

Wed, 18 May 2022 07:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कान फिल्म फेस्टिवल में घूमर डांस - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के लिए इस बार कान फिल्म फेस्टिवल काफी खास है। 75वें फिल्म फेस्टिवल में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रतिनिधिमंडल में हिंदी सिनेमा जगत की दस हस्तियां शामिल हुईं। इस फेस्टिवल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही राजस्थानी लोक कलाकार मामे खान ने सुर छेड़ा तो दीपिका पादुकोण घूमर गाने पर डांस करने लगीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
cannes film festival 2022 - फोटो : social media
वीडियो में दीपिका के साथ उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया भी डांस करती दिखाई दे रही हैं। 75वें कान फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन उद्धाटन के दौरान मामे खान लोक गीत गाते दिख रहे हैं। उनके गीत पर अभिनेत्रियां डांस कर रही हैं। इस वीडियो को एक न्यूज एजेंसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। मामे खान का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स भी मामे खान की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं...15 साल पहले जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तो कोई भी मेरी कला पर भरोसा नहीं करता था...और अब 15 साल बाद जूरी पैनल का हिस्सा बनकर विश्व के सबसे बेहतरीन सिनेमा का अनुभव लेना मेरे लिए खुशी की बात है...इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।' 
विज्ञापन

4 of 4
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 'कान फिल्म फेस्टिवल' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनके लुक्स और ड्रेसेज की बहुत चर्चा हो रही है। अभिनेत्री अपने मेकअप को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गईं। कई यूजर्स ने उनके मेकअप को लेकर अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें