deepika padukone
दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन को दूसरों से शेयर करना मेरे लिए बहुत जरूरी था। इसने मेरी जिंदगी बदल दी। दीपिका कहती हैं, 'एक दिन अचानक सुबह उठकर मैंने भीतर से खालीपन महसूस किया। मैं सेट पर काम करती और फिर अपने कमरे में आकर रोती। मुझे निजी जीवन या करियर में कोई परेशानी नहीं थी। फिर भी कुछ था, जो मुझे भीतर से आघात पहुंचा रहा था। मैं बहुत ज्यादा जागरूक नहीं थी। मैं किस दौर से गुजर रही है।'