फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 की उम्र में ही दीपिका ने शुरू कर दी थी डेटिंग, बोलीं- रिलेशनशिप में बहुत बार मेरा यकीन टूटा

Sun, 30 Dec 2018 12:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone
नवंबर में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब जाकर हनीमून के लिए रवाना हुए हैं। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। दोनों की प्रेम कहानी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' से शुरू हुई थी। रणवीर से पहले दीपिका रणबीर कपूर को डेट करती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone
एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। अब दीपिका मिसेज रणवीर सिंह बन चुकी हैं। हाल ही में दीपिका ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह से अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया, हमारी कई बार लड़ाई हुई। 6 साल के इस रिलेशनशिप में काफी उतार-चढ़ाव आए लेकिन हमने कभी ब्रेकअप नहीं किया। हमने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दीपिका ने बताया, इस दौरान हमारी कोई बड़ी लड़ाई नहीं हुई और ना ऐसा पल आया कि लगा हो कि चलो कुछ दूरी बनाई जाए।
 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
इतना ही नहीं दीपिका ने ये भी बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र से ही डेट करना शुरू कर दिया था और उन्होंने किसी रिलेशन को हल्के में नहीं लिया। चाहे यह एक साल का हो। दो साल या तीन साल का हो। सभी प्रॉपर रिलेशनशिप थे। उन्होंने कहा, "मैं कई रिलेशनशिप में रही और बहुत बार मेरा यकीन टूटा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
दीपिका ने बताया- जब मैं रणवीर से मिली तब तक मैं इस सब से थक चुकी थी। मैं लगातार रिलेशनशिप्स में रही थी। मैं कुछ वक्त तक अकेली रहना चाहती थी। मैंने किसी को भी बस यूं ही डेट नहीं किया था। मैं किसी के लिए भी जवाबदेह नहीं होना चाहती थी। हालांकि दीपिका ने यह भी बताया कि कुछ ही महीनों में वह रणवीर से इतना ज्यादा आकर्षित महसूस करने लगीं कि यही बात होने लगी कि कब दोनों शादी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें