दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की हर फिल्म का सेट काफी रॉयल रहता है। इस बार पद्मावती में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। इस फिल्म के गाने राजस्थाान में शूट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती में 400 दीयों के बीच नाचकर दीपिका पादुकोण रचेंगी इतिहास, देखें तस्वीरें
2 of 5
शूटिंग के लिए राजस्थान के राजा-रजवाणों के महल को चुना गया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने 'घूमर' सॉन्ग की शूटिंग पूरी की। इस गाने के लिए सेट पर काफी पैसा खर्च किया गया है। साथ ही दीपिका इसमें 400 दीयों के बीच नाचती नजर आएंगी।
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती में 400 दीयों के बीच नाचकर दीपिका पादुकोण रचेंगी इतिहास, देखें तस्वीरें
3 of 5
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस तरह भव्य सेट पहली बार किसी फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। यह सेट करीब 100 लोगों की मदद से तैयार हुआ है और इसमें 40 दिन का समय लगा। इस गाने के लिए किशनगढ़ से चारी डांसर्स और तेरह ताली संगीतकारों को जयपुर से गीत और संगीत के लिए बुलाया गया हैं।
फिल्म पद्मावती में 400 दीयों के बीच नाचकर दीपिका पादुकोण रचेंगी इतिहास, देखें तस्वीरें
4 of 5
दीपिका ने इस गाने के लिए करीब डेढ़ महीन तक प्रैक्टिस की है। ये पद्मावती का पहला गाना है और इसमें संजय लीला भंसाली कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर राजा रत्न सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में हैं।
फिल्म पद्मावती में 400 दीयों के बीच नाचकर दीपिका पादुकोण रचेंगी इतिहास, देखें तस्वीरें
5 of 5
रानी पद्मावती यानी दीपिका को अलाउद्दीन खिलजी से प्यार हो जाता है। दीपिका ने फिल्म में अपने लुक को शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बता दी है। यह फिल्म 17 नवंबर 2017 को रिलीज होगी।