अरसे से विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावत' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के 25 जनवरी को रिलीज होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से रिलीज की तारीख की कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म को हाल ही में कुछ बदलावों के साथ सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट मिली है लेकिन इसकी राह में रोढ़े अब भी कम नहीं हैं। फिल्म का अब भी विरोध किया जा रहा है। वहीं, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साफ तौर पर कहा है कि फिल्म 'पद्मावत' को राज्य में रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट और राजस्थान में बैन को लेकर फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है।
विज्ञापन
2 of 6
padmavati
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि पद्मावत 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज को लेकर कई लोग काफी उत्साहित भी दिखे। @Pragtimishra18 नाम की यूजर ने ट्वीट किया, "सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।"
विज्ञापन
3 of 6
padmavati
यूजर रेनु सुब्रमण्यम ने लिखा कि पता नहीं क्यूं लेकिन पद्मावत में मेरी दिलचस्पी खत्म हो गई है। वहीं, एक अन्य यूजर विजय सिंह यादव इस फिल्म पर हुई राजनीति की बात करते हैं। उन्होंने लिखा, "पद्मावत - भारतीय राजनीति का हिंदुत्व-काल।"
4 of 6
padmavati tweet
कई लोगों में 'पद्मावत' फिल्म को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया है। वो फिल्म की रिलीज का अब भी विरोध कर रहे हैं। बाईसा नगीन शेखावत नाम कि एक ट्वीटर यूजर लिखती हैं, "वह पद्मावति का नाम बदलकर पद्मावत रखेंगे और हम लठ का नाम बदलकर फूल रखेंगे। तुम मूवी रिलीज करो हम फूल बरसाएंगे।"
विज्ञापन
5 of 6
tweet
विरोध करने वालो को जवाब में आकाश बनोटे ने ट्वीटर पर लिखा, "पद्मावति का विरोध करने वाले लोग मुझे समझ नहीं आते। उन्हें इतिहास से कोई मतलब नहीं, ना ही उन्हें स्मारकों की कोई चिंता है। उन्हें फिक्र है तो सिर्फ नाम पद्मावत की।"
इस बीच एक दिलचस्प बात ये है कि अगर 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होती है तो अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' के साथ टकरा सकती है। इस पर 'ग्रे' नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, "पद्मावत और पैडमैन साथ रिलीज हो रही हैं। क्या हो अगर करणी सेना के लोग भ्रमित होकर पैडमैन को निशाना बनाने लगें?"