फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका के इस ऑल ब्लैक अवतार से नजरें हटाना होगा मुश्किल, देखिए एयरपोर्ट पर 'वुमन इन ब्लैक'

Sat, 29 Jun 2019 11:38 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बीते दिन दीपिका को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दीपिका पादुकोण जहां जाती हैं, सभी की नजरें इन्हीं पर आ टिकती हैं। हाल ही में मेघना गुलजार की फिल्म छपाक पर काम खत्म कर चुकीं दीपिका इन दिनों अपने पति के साथ फिल्म 83 पर काम कर रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इनके इस एयरपोर्ट लुक पर गौर करें तो यह बेहद ही लाजवाब है। ऊपर से लेकर नीचे तक काले रंग के कपड़ों में ढ़की दीपिका किसी बिजनेस वुमन से कम नहीं लग रही हैं। काला कोट काली पैंट और नीचे काले जूते दीपिका पर काफी फब रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं इनके एयरपोर्ट आने के कारण की बात करें, तो बता दें कि दीपिका यहां से एक बार फिर लंदन के लिए रवाना हो रही हैं। जहां वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ कबीर खान की फिल्म 83 पर काम वापिस शुरू करेंगी। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार अदा करती नजर आएंगी। 

4 of 5
Deepika Padukone - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल इस किरदार को करने का कारण दीपिका की मां हैं। दीपिका का कहना है कि जिस प्रकार उनकी मां ने दीपिका के पिता यानी प्रकाश पादुकोण की जिंदगी में अहम किरदार निभाया है, वैसे ही हर एक खिलाड़ी की पत्नी निभाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इसीलिए वह इस किरदार को करना चाहती थी, ताकी वह भी अपने पति का साथ दे पाएं। वहीं साथ की बात हो ही गई है, तो खबरों की मानें तो दोनों यानी 'दीपवीर' एक साथ इस साल के मोस्ट अवेटेड डांस रियेलिटी शो नच बलिए के पहले ऐपिसोड में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें