'पद्मावत' हिट होने के बाद दीपिका पादुकोण की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। क्योंकि फिल्म बहुत मुश्किलों से रिलीज हुई और दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। फिल्म हिट होने पर पूरी स्टार कास्ट ने पार्टी भी की थी। फिल्म की अपार सफलता के बाद दीपिका ने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया है जिसे जानकर उनके फैंस को हैरानी होगी।
विज्ञापन
2 of 6
पद्मावत
हाल ही में दीपिका ने India Today को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने न केवल फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें साझा की बल्कि ये भी बताया कि कैसे उन्होंने फिल्म पर छिड़ी जंग के बीच मिल रही धमकियों से खुद को संभाला।
विज्ञापन
3 of 6
पद्मावत
उन्होंने कहा - 'जब मुझे धमकियां मिल रही थी तो मेरे पेरेंट्स काफी परेशान थे हालांकि उन्हें यकीन था कि मैं खुद को संभाल लूंगी। इसकी बहुत बड़ी वजह बचपन में घटी एक घटना है। जब मैं 14-15 साल की थी तो हम सब लोग रेस्तरां से खाना खाकर बाहर निकल रहे थे। मेरे पापा और बहन थोड़ा आगे थे और मम्मी और मैं एक साथ पीछे पीछे आ रहे थे।'
4 of 6
पद्मावती
'इसी दौरान मुझे एक शख्स ने पीछे से आकर धक्का दिया। मैंने पहले तो इसे इग्नोर किया और ऐसा दिखाया कि कुछ नहीं हुआ। कुछ देर बाद मैं पीछे पलटी उस शख्स का कॉलर पकड़ा और थप्पड़ जड़ दिया। उस दिन के बाद से मेरे पेरेंट्स को यकीन हो गया कि मैं अपना ध्यान रख सकती हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
पद्मावत
धमकियों पर दीपिका ने कहा - 'मैं उन सब चीजों से बिल्कुल भी घबराई नहीं।' यहां तक कि बातों ही बातों में उन्होंने मिल रही थोड़ा सा मजाक भी किया। दीपिका ने कहा - 'मैं चाहूंगी लोग मेरी नाक की बजाय मेरे पैर काट सकते हैं क्योंकि वो ज्यादा ही बड़े हैं।'
आपको बता दें, यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है जिनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं।