रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14-15 नवंबर को इटली में शादी की । फिर 18 नवंबर को मुंबई वापस लौटे । अब 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी । ये रिसेप्शन दीपिका के मायके की ओर से दिया गया था । रिसेप्शन बेंगलुरु के सबसे बड़े होटल 'द लीला' में था । रिसेप्शन की सारी तैयारियां दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने देखी थीं ।
विज्ञापन
2 of 7
deepika padukone ranveer singh
- फोटो : instagram
रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आए । दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी । ये साड़ी दीपिका की मां ने उन्हें गिफ्ट की थी । साड़ी बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से ली गई है । रॉयल टच देते हुए दीपिका ने शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया ।
विज्ञापन
3 of 7
deepika padukone ranveer singh
- फोटो : instagram
वहीं रणवीर सिंह ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए । सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन की बात करें तो यूजर्स को लग रहा है कि दीपिका और रणवीर ने अनुष्का-विराट का लुक कॉपी किया । इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर के रिश्तेदारों के अलावा स्पोर्ट्स जगत से भी कई सेलेब्रिटीज पहुंचे ।
4 of 7
deepika padukone ranveer singh
इसमें अनिल कुंबले और पीवी सिंधु खासा चर्चा में रहे । पूरे रिसेप्शन में एक और शख्स था जो खूब लाइम लाइट में आईं। ये थीं रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण । जी हां, दीपिका की बहन अनीशा वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा में आ गईं ।
विज्ञापन
5 of 7
deepika padukone ranveer singh
- फोटो : twitter
अनीशा ने अपनी बहन के रिसेप्शन में ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था । वो अपनी सुपरस्टार बहन को भी टक्कर दे रही थीं । सोशल मीडिया पर अनीशा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । अनीशा अपनी बहन दीपिका से 5 साल छोटी हैं । प्रोफेशन की बात करें तो वो एक गोल्फर हैं । अनीशा भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
ranveer singh deepika padukone
- फोटो : instagram
अनीशा टैलेंट और ब्यूटी की पर्फेक्ट इक्वेशन हैं। अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है। गोल्फ के अलावा अनीशा क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा रही हैं। अनीशा ने 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन लेजेंड हैं।
दीपिका-रणवीर की बात करें तो दोनों आज यानी 22 नवंबर को मुंबई लौट आएंगे । इसके बाद दोनों 24 नंवबर को रणवीर की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे । रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल पार्टी ऑर्गेनाइज की है । इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा । इसके अलावा 1 दिसंबर को मुंबई में तीसरा रिसेप्शन होने की भी खबर है ।