फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान को याद कर दीपिका पादुकोण फिर से हुईं भावुक, वीडियो शेयर कर लिखा- 'प्लीज वापस आ जाओ'

Sat, 09 May 2020 01:35 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इरफान खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल महीने के अंत में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी थी। निधन के कुछ दिनों के बाद भी सितारों और फैंस द्वारा अब भी इरफान को याद किया जा रहा है। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने फिर से इरफान को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर इरफान को याद करते हुए फिल्म पीकू के सेट से एक पुराना वीडियो साझा किया है। वीडियो में इरफान खान और दीपिका पादुकोण टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा- 'प्लीज वापस आ जाओ।' इसके साथ ही दीपिका ने दिल टूटने वाला इमोजी भी बनाया है।

विज्ञापन

3 of 6
फिल्म पीकू के सीन में इरफान खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि इससे पहले 8 मई को फिल्म पीकू के पांच साल पूरे होने पर भी दीपिका ने इरफान को फिर से याद किया था। दीपिका ने फिल्म पीकू की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'लम्हे गुजर गए, चेहरे बदल गए। हम थे अंजानी राहो में पल में रुला दिया, पल में हंसा के फिर, रह गये हम जी राहो में थोड़ा सा पानी है रंग है, थोड़ी सी छावो है।' बता दें कि ये फिल्म पीकू के एक गाने के बोल हैं।

4 of 6
deepika, Irrfan
याद दिला दें कि 29 अप्रैल को अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद न सिर्फ आम फैंस बल्कि सितारे भी भावुक हो गए थे। बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ हॉलीवुड सितारे और पाकिस्तानी कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर इरफान खान को याद किया था। उस वक्त भी दीपिका ने काली तस्वीर के साथ इरफान खान को याद किया था। वहीं कैप्शन में उन्होंने टूटे दिल का इमोजी बनाया था।


विज्ञापन

5 of 6
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि फिल्म पीकू में दीपिका पादुकोण और इरफान खान के साथ ही अमिताभ बच्चन भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों से ढेर सारा प्यार मिला था। न सिर्फ फिल्म बल्कि फिल्म के गानों के साथ ही साथ डायलॉग्स भी दर्शकों के दिल को छू गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इरफान खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका पादुकोण और इरफान खान का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इरफान खान और दीपिका की क्यूट केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। वीडियो फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द जेंडर केज' के प्रीमियर का है। जहां दीपिका न सिर्फ इरफान को गले लगाते दिख रही है बल्कि उनकी तारीफ भी कर रही हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें