फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस डायरेक्टर के साथ दीपिका ने दीं 3 ब्लॉकबस्टर, बर्थडे पर बोलीं- 'मेरे पास शब्द नहीं हैं'

Mon, 25 Feb 2019 09:28 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone, sanjay leela bhansali - फोटो : instagram
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत दी हैं। 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली 56 साल के हो गए हैं ऐसे में भला इस खास मौके पर दीपिका विश ना करें ऐसा कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर, दीपिका और संजय लीला भंसाली - फोटो : file photo
दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो भंसाली के साथ नजर आ रही हैं। शेयर की गई तस्वीर साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बाजीराव मस्तानी का बिहाइंड द सीन है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है किसी शॉट के पूरे होने के बाद भंसाली ने दीपिका को गले लगा लिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी-हैप्पी बर्थडे, मैं आपसे कितना प्यार करती हूं बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
sanjay leela bhansali, aditi rao - फोटो : social media
दीपिका के अलावा एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर संजय लीला भंसाली को विश किया है। अदिति ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे संजय सर।' शेयर की गई तस्वीर में भंसाली के साथ अदिति दिख रही हैं। बता दें कि अदिति ने भंसाली के साथ फिल्म पद्मावत में काम किया है।

4 of 5
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली की बात करें तो कभी वो अपनी फिल्म की कहानी की वजह से चर्चा में आ जाते हैं तो कभी अपनी ही फिल्म के एक्टर-एक्ट्रेस की वजह से। यही नहीं म्यूजिक के कॉपीराइट इश्यू पर भी भंसाली का नाम फिल्म जगत में अक्सर उछलता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay leela bhansali - फोटो : file photo
हमेशा कुछ अलग करने की जिद के शौकीन संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1964 को मुंबई में हुआ था। भंसाली भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के स्टूडेंट रह चुके हैं। अपनी फिल्म 1942: अ लव स्टोरी से उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने नाम में 'लीला' लिखना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें