दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका की आने वाली फिल्मों की बात करें तो कबीर खान के निर्देशन में फिल्म 83 में नजर आएंगी। कपिल देव की बायोपिक में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा दीपिका के पास शकुन बत्रा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे हैं। दीपिका द्रौपदी के जीवन पर आधारित एक फिल्म कर रही हैं जिसे वो खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं। हॉलीवुड की फिल्म 'द इंटर्न' के रीमेक में भी वो नजर आएंगी।