फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अभिनेत्री ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, आप पहचान पाए क्या?

Mon, 11 May 2020 05:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों की थ्रोबैक तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। कई बार इन तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होता है। अब एक अभिनेत्री ने अपने स्कूल के दिनों की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ ही अभिनेत्री ने अपनी जीत का सबूत भी दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल तस्वीर में नजर आ रहीं ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका ने हाथों में ट्रॉफी ली हुई है और ढेर सारे मेडल भी हैं। ट्रॉफी जीतने के बाद दीपिका काफी खुश नजर आ रही हैं और मुस्कुराकर पोज दे रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'आपके बिना शर्त प्यार के लिए, हमेशा हम आपकी पहली प्राथमिकता रहे, हमेशा पकड़कर रखा, हर रास्ते, हर मोड़ पर।' दीपिका ने ये मैसेज अपनी मां उज्जवला पादुकोण को लिखते हुए उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मदर्स डे पर दीपिका ने एक अन्य तस्वीर साझा की जिसमें उनकी मां, छोटी बहन और वो भी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा- 'लव यू अम्मा।' इसके साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘83’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 1983 में क्रिकेट वर्ल्डकप की जीत पर आधारित है। इसमें वो कपिल देव की पत्नी बनी हुई हैं। फिल्म के पोस्टर्स में दीपिका का लुक पहले ही रिवील कर दिया गया था, हालांकि लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज को फिलहाल टाल दिया गया है।

आइसलैंड के बाद अब न्यूजीलैंड से आई अच्छी खबर, शुरू होने जा रही जेम्स कैमरून की इन फिल्मों की शूटिंग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें